राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई दी
जनपत की खबर Dec 31, 2023 at 03:43 PM , 201कल पूर्वान्ह 11 से 12 के बीच वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों से मुलाकात करेंगी
-----
लखनऊः 31 दिसम्बर, 2023
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने नववर्ष के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की है।
नववर्ष पर जारी अपने बधाई संदेश में राज्यपाल जी ने कहा है कि नववर्ष-2024 सभी के लिये आशा, खुशी व सफलता से भरा हो व सकारात्मक सोच व ऊंचे लक्ष्य के साथ आगे बढ़े। उन्होंने सुख, समृद्धि, शान्ति, उल्लास और सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।
श्रीमती आनंदीबेन पटेल नववर्ष के अवसर पर राजभवन में कल पूर्वान्ह 11ः00 से 12ः00 बजे तक वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों से मुलाकात करेंगी।































Comments