*विकसित परिवार से ही विकसित प्रदेश बनेगा- मा0 राज्यमंत्री कौशल किशोर*
जनपत की खबर Dec 30, 2023 at 06:05 PM , 182*लखनऊ ।
*मा0 सांसद/राज्यमंत्री आवासन एवं शहरी कार्य भारत सरकार कौशल किशोर ने ग्राम चौपाल (गांव की समस्या गांव में समाधान) कार्यक्रम का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता का किया आयोजन*
*योजनाये लागू किये जाने उसका प्रचार-प्रसार किये जाने में मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान- कौशल किशोर*
*माननीय सांसद/राज्यमंत्री आवासन एवं शहरी कार्य भारत सरकार कौशल किशोर ने ग्राम चौपाल (गांव की समस्या गांव में समाधान) कार्यक्रम का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्थानीय विकास भवन सर्वोद्य नगर में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि विकसित परिवार से ही विकसित प्रदेश बनेगा। योजनाये लागू किये जाने उसका प्रचार-प्रसार किये जाने में मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। आम जनता को सुविधायें उपलब्ध कराये जाने का काम प्रदेश द्वारा किया जा रहा है।*
*माननीय सांसद/राज्यमंत्री आवासन एवं शहरी कार्य भारत सरकार कौशल किशोर ने बताया कि जनपद में वर्ष में 716 ग्राम चौपाल सम्पन्न हुए जिसमें 35709 ग्रामवासियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। चौपाल में कुल 4216 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 3698 का निस्तारण करा दिया गया है। इन चौपालों में 2541 विकास खण्ड स्तरीय तथा 3129 क्षेत्रीय/ग्राम स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी द्वारा उपस्थित होकर जन समस्याओं का पूर्ण मनोयोग से निस्तारण कराया गया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजना के अर्न्तगत जनपद में वर्ष 2017 से अबतक 23265 स्वीकृत/निर्मित किये गये हैं जिनमें से वर्ष 2023 में 4196 आवास स्वीकृत/निर्मित किये गये हैं। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास के अर्न्तगत जनपद में वर्ष 2023 में 527 एवं योजनारंभ से अब तक 865 मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास स्वीकृत/निर्मित कराये गये हैं। उन्होंने बताया कि मनरेगा परिवार आच्छादन योजना के अर्न्तगत वर्ष 2023 में 30400 तथा वर्ष 2017 से अबतक 252210 परिवारों को मनरेगा योजना में आच्छादित किया गये है। इनमें से 100 दिन का रोजगार प्राप्त परिवारों की संख्या वर्ष 2023 में 813 एवं वर्ष 2017 से अब तक 16906 परिवार हैं, मानव दिवस सृजन योजना के अर्न्तगत वर्ष 2023 में 1133537 मानव दिवसों का सृजन किया गया है। वर्ष 2017 से 11881124 मानव दिवस सृजित किये गये हैं, व्यय योजना के अर्न्तगत मनरेगा योजना में वर्ष 2023 में कुल 4193.14 लाख व्यय किये गये हैं जबकि वर्ष 2017 से अबतक 36856.76 लाख व्यय किये गये हैं, तालाब निर्माण योजना के अर्न्तगत मनरेगा योजना से वर्ष 2023 मे 92 तालाब निर्मित किये गये हैं और वर्ष 2017 से अबतक 915 तालाब निर्माण कराया गया है, खेल मैदान के अर्न्तगत इसी प्रकार वर्ष 2023 में 12 खेल मैदान निर्माण कराये गये हैं एवं वर्ष 2017 से अबतक 111 खेल मैदानों का निर्माण कराया गया है। उन्होंने बताया कि पंचायतीराज योजना के अर्न्तगत पंचायत भवन वर्ष 2023 में 4 सहित वर्ष 2017 से अबतक 96 पंचायत भवन निर्मित कराये गये, अन्त्येष्टि स्थल निर्माण के अर्न्तगत वर्ष 2023 में 10 अन्त्येष्टि स्थलों के निर्माण सहित वर्ष 2017 से अबतक 31 अन्त्येष्टि स्थलों का निर्माण कराया गया, सामुदायिक शौचालय योजना के अर्न्तगत कुल 491 सामुदायिक शौचालय निर्मित कराये गये हैं, व्यक्तिगत शौचालय योजना के अर्न्तगत वर्ष 2023 में 9502 तथा वर्ष 2017 से अब तक 308307 शौचालय निर्मित कराये गये, आंगनवाड़ी केन्द्र निर्माण योजना के अर्न्तगत वर्ष 2023 में 29 सहित वर्ष 2017 से अबतक कुल 110 आंगनवाड़ी केन्द्रों का निर्माण कराया गया।*
*उन्होंने बताया कि महिला समूह गठन योजना के अर्न्तगत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाये जाने के उद्देश्य से वर्ष 2023 में 11856 महिलाओं के साथ 912 महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन कराया गया। वर्ष 2017 से अब तक 10506 महिला स्वयं सहायता समूह गठित संख्या 115566 है। कृषि विभाग योजनाओं के अर्न्तगत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में जनपद में योजनान्तर्गत कृषकों की संख्या 217411 लाभान्वित किये गये, किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अर्न्तगत वर्तमान वर्ष में 27455 पात्र किसान लाभान्वित कराये गये। विद्युत विभाग की योजना के अर्न्तगत सौभाग्य योजना में 76014 लाभार्थी लाभान्वित किये गये हैं, पी0 एम0 उजाला योजना के अर्न्तगत 2461699 घरों को लाभान्वित किये गये हैं। महिला कल्याण विभाग योजना के अर्न्तगत कन्या सुमंगला योजनांतर्गत वर्ष 2023 में कुल 8271 तथा वर्ष 2017 से अबतक 49960 पात्र कन्याओं को लाभ प्राप्त हुआ। निराश्रित महिला पेंशन योजना के अर्न्तगत योजना में वर्ष 2023 में 9848 तथा वर्ष 2017 से अबतक 369752 पात्रों को पेंशन सहायता राशि उपलब्ध करायी गयी। उद्यम विभाग की योजनाओं के अर्न्तगत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना अर्न्तगत वर्ष 2023 में 94 सहित वर्ष 2017 से अबतक 582 व्यक्ति लाभान्वित कराये गये, एक जनपद एक उत्पाद योजना के अर्न्तगत वर्ष 2023 में 40 पात्रों को वित पोषित कराते हुए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये। इस योजना में वर्ष 2017 से अबतक 330 पात्रों को लाभान्वित कराया गया, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनांतर्गत कुल 2987 पात्र व्यक्तियों द्वारा पंजीकरण कराया गया है तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांर्गत 1250 इच्छुक पात्र लाभार्थियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया गया है।*
*उन्होंने बताया कि खादी ग्रामोद्योग योजना के अर्न्तगत मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना में वर्ष 2023 में 05 पात्रों सहित वर्ष 2017 से अबतक कुल 92 व्यक्ति लाभान्वित कराये गये, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग योजना के अर्न्तगत बाबूजी कल्याण ग्राम उन्नति योजना इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में कुल 200 सोलर स्ट्रीट लाईट्स लगायी गयीं, सोलर हाईमास्ट योजना के अर्न्तगत ग्रामीण क्षेत्र में 02 सोलर हाईमास्ट स्थापित की गई। स्वास्थ्य विभाग योजना के अर्न्तगत आयुष्मान कार्ड योजनान्तर्गत वर्तमान वर्ष में 194220 आयुष्मान कार्ड बनाये गये। वर्ष 2017 से अबतक आयुष्मान कार्डों की कुल संख्या 693958 है। प्रेस वार्ता के अर्न्तगत आपूर्ति विभाग हर घर नल, राजस्व, पी0एम0 स्वनिधि योजना, बैकिंग सेवायें, बीमा/पेंशन योजनायें, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजनाओं के बारें में जानकरी दी। प्रेसवार्ता के बाद विकास भवन परिसर में लगायी गई प्रर्दशनी का भी अवलोकन किया।*
*इस अवसर पर सांसद महोदय द्वारा पी0एम0 स्वनिधि योजना के अर्न्तगत इंडियन ओवरसीज बैंक के सौजन्य से अमर सिंह को तृतीय किस्त का 50,000 रूपये का चेक जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मनीष पाठक की उपस्थिति में प्रदान किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान जिला विकास अधिकारी अजीत कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।*































Comments