प्रधानमंत्री के आगमन पर मीडिया एडवाइजरी जारी
अन्य खबरे Dec 29, 2023 at 09:22 PM , 211अयोध्या। प्रधानमंत्री का 30 दिसम्बर को लगभग 10ः30 बजे अन्तर्राष्ट्रीय श्रीराम हवाई अड्डा पर आ रहे है इसके बाद रोड शो करते हुये रेलवे स्टेशन पर जाकर रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। वापस उसी मार्ग से आकर हवाई अड्डे का लोकार्पण एवं अवलोकन करेंगे। तत्पश्चात हवाई अड्डा के पास ही आयोजित रैली में भाग लेंगे। तत्पश्चात लगभग 2 बजे नई दिल्ली के लिए हवाई अड्डा से प्रस्थान करेंगे। इस रैली में आम जनमानस को आमंत्रित किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री का कार्यक्रम मुख्य रूप से हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन और रोड शो का 16 किमी0 का कार्यक्रम है तथा रैली स्थल पर मुख्य कार्यक्रम। प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण दूरदर्शन, एएनआई की एसपीजी से अनुमोदित टीम द्वारा किया जायेगा तथा मीडिया के कवरेज के लिए मुख्य रूप से रैली स्थल पर मीडिया गैलरी एवं धर्म पथ (श्रीराम कथा संग्राहलय द्वार) पर मीडिया गैलरी एवं तुलसी उद्यान द्वार के पास मीडिया गैलरी बनायी गयी है अन्य स्थान रेलवे स्टेशन एवं एयरपोर्ट के परिसर में किसी भी प्राइवेट या मीडिया को अनुमति नही है केवल वहां पर दूरदर्शन एवं एएनआई टीम द्वारा ही कवरेज की जायेगी। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री , केन्द्रीय मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधि भाग ले रहे है और दूरदर्शन के ओबी बैन और एएनआई का ओबी बैन सभा स्थल पर रहेगी अन्य कोई नही रहेगी तथा मीडिया के पार्किंग के लिए सुल्तानपुर रोड से रैली स्थल पर जाने वाले मार्ग पर की गयी है तथा रोड शो में भाग लेने वाले मीडिया के लिए बाईपास के साकेत पेट्रोल पम्प के पास वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। आज रात्रि 1 बजे से प्रधानमंत्री के आगमन सम्बंधी यातायात प्लान लागू हो जायेगा तथा यह 30 दिसम्बर को 4 बजे तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री आज आगमन के पश्चात हनुमानगढ़ी, श्रीराम लला का दर्शन किया तथा यात्री होटल (सरयू होटल) में अधिकारियों के साथ बैठक की तथा आज रात्रि 9 बजे से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल व रोड शो का निरीक्षण करेंगे। 30 दिसम्बर के सम्बंध में मीडिया बन्धुओं से किया गया है कि अपने अपने निर्धारित स्थल (मीडिया गैलरी) में 9 बजे तक पहुंचने का कष्ट करें।



























Comments