परमहंस रामचंद्र दास के चित्र पर निमंत्रण पत्र को ट्रस्ट ने किया समर्पित

अन्य खबरे , 222

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र टेस्ट के महासचिव चंपतराय ने शुक्रवार को दिगंबर अखाड़ा पहुंचकर श्री राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष रहे साकेत वासी महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज को 22 जनवरी श्रीराम जन्मभूमि प्राणप्रतिष्ठा के लिये आमंत्रण दिया।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चम्पत राय सांयकाल दिगंबर अखाड़ा पहुंच कर महंत सुरेश दास के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और फिर साकेतवासी प्रतिवाद भयंकर परमहंस रामचंद्र दास महाराज के चित्र पर निमंत्रण पत्र को समर्पित किया।इस दौरान दिगंबर अखाड़ा के उत्तराधिकारी महंत रामलखन दास, दिगंबर अखाड़ा बड़ोदरा के महंत गंगा दास,शरद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top