जितेन्द्र कुमार तोमर बने उत्तर प्रदेश के नये कृषि निदेशक

जनपत की खबर , 501

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि सेवा के प्रथम श्रेणी अधिकारी एवं उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के प्रबंध निदेशक जितेन्द्र कुमार तोमर को उत्तर प्रदेश कृषि विभाग का नया निदेशक नियुक्त किया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद इसका आदेश जारी कर दिया गया है। अभी तक सचिव कृषि विभाग, राज शेखर इस पद का दायित्व निभा रहे थे।
ज्ञातव्य है कि श्री विवेक सिंह के कृषि निदेशक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद इस पद पर नयी नियुक्ति न होने के कारण इस पद का प्रभार श्री राजशेखर को दे दिया गया था। कृषि निदेशक का पद तकनीकी होने के कारण इस पद की जिम्मेदारी कृषि सेवा के ही अधिकारी को दी जाती है। कृषि विभाग में निदेशक के समतुल्य पांच पद सृजित हैं । पांचों पद पर अधिकारी तैनात भी थे लेकिन उन पांचों में से मुख्य पद पर चयन में लगभग चार माह का समय लग गया।

Related Articles

Comments

Back to Top