हवाई उड़ान के साथ नव्य अयोध्या का शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री

अन्य खबरे , 212

अयोध्या। प्रधानमंत्री के संभावित आगमन में कुछ और दिन ही शेष बचे हुए है। जब प्रधानमंत्री का हवाई जहाज मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एयरपोर्ट पर उतरेगा। उसी के साथ नव अयोध्या के इंतजार की भी घड़ियां खत्म हो जाएगी प्रधानमंत्री को इसका शिलान्यास करना है करीब 1800 एकड़ में नव्य अयोध्या को आवास विकास परिषद बसाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 दिसंबर को आ रहे हैंँ। कार्यक्रम के एजेंडे में एयरपोर्ट व अयोध्या रेलवे स्टेशन का लोकार्पण सबसे ऊपर है। फिर भी अन्य परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास को लेकर भी उच्चाधिकारियों के स्तर पर मंथन शुरू है। हालांकि अभी उसे अंतिम रूप दिया जाना है। सूचीबद्ध 23 हजार करोड़ की परियोजनाओं में 19 हजार करोड़ की 60 से अधिक लोकार्पण एवं चार हजार एक सौ 15 करोड़ की लगभग 50 की संख्या में योजनाएं शिलान्यास से संबंधित हैं। उनमें कुछ पर निर्माण भी शुरू है। इसके लिए कार्यक्रम स्थल अभी चयन की प्रक्रिया में है।लोकार्पित की जाने वाली केंद्र व राज्य वित्त पोषित परियोजनाओं में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का प्रथम चरण, राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, नयाघाट पर लता मंगे्शकर चौक, नया क्वीन हो मेमोरियल पार्क, पंचकोसी परिक्रमा मार्ग, बड़ी बुआ का उपरिगामी सेतु व सआदतगंज से नयाघाट तक स्पाइन रोड शामिल है। अयोध्या में 220 व 132 केवी, यिरोपरि भूमिगत लाइन करना, भक्तिपथ, धर्मपथ, श्रीजन्मभूमि पथ, राम की पैड़ी में अविरल जल प्रवाह की रिमाडलिंग पार्ट (ए), सूर्य कुंड, सूर्यकुंड में लाइट एंड साउंड शो,सूर्यकुंड मंदिर के सूर्य मंदिर का जीर्णाद्धार, अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में डिजिटल लाइब्रेरी, सोहावल के ग्राम पिरखौली में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट समेत अन्य परियोजनाएं का नाम लोकार्पण के लिए सूचीबद्ध परियोजनाओं में है। परियोजनाओं का शिलान्यास के लिए सूचीबद्ध की गई हैं, उनमें बहुप्रतीक्षित ग्रीनiफील्ड टाउनशिप (नव्य अयोध्या) व मोदहा रेल क्रासिंग का ओवरब्रिज शामिल है। शिलान्यास वाली परियोजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए तैयार की गई सूचीबद्ध वाली परियोजनाओं के लिए होमवर्क शुरू है। सूचीबद्ध परियोजनाओं में घटने व बढ़ने की गुंजाइश से अधिकारी इनकार नहीं करते। जिन अन्य परियोजनाओं पर मंथन शुरू है, उनमें सोहावल नवाबगंज होते हुए विक्रमजोत बाईपास (रिंग रोड), अयोध्या रेलवे धाम स्टेशन फेज-दो, 30 एकड़ क्षेत्रफल मेगा फाउंटेन एवं मल्टी मीडिया शो, 32 एकड़ में वशिष्ठकुंज आवासीय योजना, 84 कोसी, 14 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण, सुधार एवं विकास, अयोध्या सोलर सिटी, अयोध्या नगर निगम व अयोध्या विकास प्राधिकरण कार्यालय, अकबरपुर से रेलवे लाइन का दोहरीकरण, सीता झील में वैज्ञानिक तरीके से लिगेसी वेस्ट का निस्तारण, धर्मपथ के किनारे 25 स्थनों पर सूर्य स्तंभ, एनिमल बर्थ कंट्रोल (ब्रीडिंग आफ डाग्स), रायबरेली रोड पर कल्याण मंडप, सआदतगंज चौराहा पर प्रवेशद्वार, धर्मपथ पर प्रवेशद्वार, गुप्तारघाट के तीसरे चरण के प्रस्तावित कार्य, मुक्त, बैकुंठधाम का संवर्धन व विकास, राम की पैड़ी पर दीपोत्सव एवं अन्य मेले एवं महोत्सवों के लिए दर्शक दीर्घा का निर्माण, डा. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर, रेलवे क्रासिंगों के ओवरब्रिज आदि के लिए होमवर्क शुरू है।

Related Articles

Comments

Back to Top