पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्य तिथि मनाई
अन्य खबरे Dec 25, 2023 at 09:30 PM , 494के. के. शुक्ला
गोला गोकर्णनाथ खीरी। दिनांक 25//12/2023 को मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भगवान विश्वकर्मा मंदिर गोला जिला खीरी में भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह विश्वकर्मा जी की पुण्यतिथि समारोह का आयोजन राष्ट्रीय सोसल मीडिया प्रभारी मनरेगा/प्रतिनिधि केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी लि० मिश्रा शर्मा ने किया। पुण्य तिथि समारोह मे सभी लोगों ने पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह विश्वकर्मा को माला अर्पण एवं पुष्प, श्रृद्धा सुमन अर्पित किया। पुण्यतिथि मनाने आए लोगों को संबोधित करते हुए मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह सामान्य परिवार में पैदा हुए थे। उनका संघर्ष एवं लोकप्रियता ने उन्हें पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया गया। उन्होंने पूरे देश में संघर्ष किया। उन्हें भारत का गृह मंत्री बनाया गया। उन्होंने कानपुर में विश्वकर्मा सम्मेलन किया था। इसमें करोड़ों लोगों ने भाग लिया था। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए तत्वकालीन सरकार ने उन्हें भारत का राष्ट्रपति बना दिया। श्री शर्मा ने जोर देकर कहा हमेशा भारत के 40 करोड़ मजदूर मिस्त्री, 16 करोड़ वैज्ञानिक विश्वकर्मा, अति पिछड़े अति दलित ऐसी पचास जातियों के लोग हमेशा उनके संघर्ष को याद करके प्रेरणा लेंगे। उन्हें देश कभी नही बुला पाएगा। पुण्य तिथि को प्रदेश अध्यक्ष पं० वेद प्रकाश शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश विश्वकर्मा, राष्ट्रीय सदस्य तेजवली राजवंशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अंजनी कुमार , पं० जसकरन लाल शर्मा, अध्यापक शिव प्रकाश शर्मा, फौजी रघुनंदन प्रसाद, अध्यापक अखिलेश शर्मा, फारूक, जितेंद्र, आदि तमाम लोगों संबोधित किया। इधर भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जयंती समारोह का आयोजन पूर्व राज्यमंत्री भाजपा वरिष्ठ नेता सुरजन लाल वर्मा ने अपने निवास लांबानगर खुटार गोला में किया। उनकी प्रतिमा पर सभी लोगों ने माला अर्पण किया। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री सुरजन लाल वर्मा ने कहा भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई ने भारतीय जनता पार्टी को ऐसी प्रेरणा दी। आज केंद्र व कई राज्यों में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। देश उन्हें कभी नहीं भुला पाएगा। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मनरेगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने कहा की भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई ने ऐसी भारतीय जनता पार्टी की नीव डाली थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ऐसी लोकप्रियता देश में पैदा की भारत के 140 करोड़ आम जनता को नई नई योजनाओं से लाभ पहुंचा रहे है। जयंती समारोह में नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा, राजेश राठौर, राजेंद्र साहिनी जी, अंकुर वर्मा, विनोद वर्मा शक्ति केंद्र प्रभारी, कैलाश गुप्ता शक्ति केंद्र प्रभारी, मनोज गुप्ता बूथ अध्यक्ष, विकास गुप्ता बूथ अध्यक्ष, राजेश रस्तोगी, रामचंद्र राठौर, आदर्श राठौर बूथ अध्यक्ष, सिया राम वर्मा, रजत वर्मा, अवधेश वर्मा, राजा वर्मा, सुजल वर्मा, सत्य प्रकाश त्रिवेदी, धीरज बाजपेई नगर मंत्री,आदि ने पुष्प एवं अर्पित किया है।



























Comments