अटेवा करेगा डीए और एनपीएस कटौती का विरोध
अन्य खबरे May 01, 2020 at 11:51 PM , 463Banwarilal Kushwah
शिकोहाबादः अटेवा के जिला संयोजक धर्मेन्द्र कृष्णज ने कहा कि एक तरफ तो सरकार कह रही है कि किसी की सैलरी न काटी जाय और दूसरी तरफ सरकार ने कर्मचारियो की डीए फ्रीज कर दिया है, यह सही नहीं है । जिला महामंत्री डॉ सहदेव सिंह चैहान ने कहा सरकार एक तरफ तो सांसद,विधायक को अलग अलग पेंशन देती है और सरकारी कर्मचारियो को नइ पेंशन की थमा दी है उसमें भी जो सरकार का सहयोग 14 प्रतिशत से 10 परसेंट कर दिया, जो सरासर अन्याय है। अटेवा महिला जिला अध्यक्ष डॉ नीतू यादव ने कहा सरकार लॉक डाउन का नाजायज फायदा उठा रही है। आखिर जो कर्मचारी दिन रात लगे है जैसे प्रसाशन, पुलिश, स्वास्थ्य विभाग अपनी जान जोखिम में डाल कर सेवा कर रहे है और सरकार उनका प्रोत्साहन देने की वजह उनको मानसिक रूप से तनाव दे रही है। कटौती का विरोध करने गौरी शंकर बिंद, शिवम् उपाध्यय, उपेंद्र यादव, डॉ नीतू यादव, सविता अग्रवाल, सुनीता यादव, मुकेश पंडित, मुकेश कुमार, हेमेंद्र यादव, डॉ वी एन सिंह यादव, अवधेश यादव, विनय कुमार, अविनाश यादव, संदीप राठौर, संजीव कुमार, पीयूष कुमार थे ।



























Comments