जी०आई०टी०आई० अलीगंज लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में आज रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
अन्य खबरे Dec 21, 2023 at 06:01 PM , 288लखनऊ । सहायक निदेशक (सेवा0) लखनऊ मण्डल, लखनऊ ए0के0 प्रजापति ने सूचित किया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ एंव जी०आई०टी०आई० अलीगंज लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में आज रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि *इस रोजगार मेले में 11 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 1675 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इन अभ्यर्थियों में से 619 का चयन किया* गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री रमेश रंजन (आई०ए०एस० ). एम०डी०, कौशल विकाश मिशन ने नियोजको एवं आगन्तुकों का स्वागत करते हुये उपस्थित अभ्यर्थियों को उचित मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जी०आई० टी०आई० एवं सहायक निदेशक (सेवायोजन) श्री ए० के० प्रजापति तथा श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी, जिला रोजगार सहायता अधिकारी, लखनऊ श्री हिमांशू सिंह, उप प्रमुख, यू०ई०बी० लखनऊ ने भी उपस्थित रहकर अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लखनऊ के कर्मचारीयों ने भी उपस्थित रहकर रोजगार मेले में पूर्ण सहयोग किया।



























Comments