अध्यक्ष, उ०प्र० विधान सभा द्वारा आज विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था के विषय में एक उच्च स्तरीय बैठक आहूत की गई
अन्य खबरे Dec 18, 2023 at 06:45 PM , 152लखनऊ।
मा० अध्यक्ष, उ०प्र० विधान सभा द्वारा आज विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था के विषय में एक उच्च स्तरीय बैठक आहूत की गई, जिसमें निम्नलिखित अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया:-
1- प्रमुख सचिव, विधान सभा, उ०प्र० ।
2- प्रमुख सचिव (गृह), उ०प्र० शासन।
3- प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन, उ०प्र० शासन।
4- ए० डी० जी० (इंटेलिजेंस), उ०प्र०।
5- पुलिस कमिश्नर, लखनऊ।
6- डी०आई०जी० (सुरक्षा), उ०प्र०।
7- जिलाधिकारी, लखनऊ।
बैठक में विधानसभा की वर्तमान सुरक्षा व्यवस्थाओं का आकलन किया गया एवं उसको सुदृढ़ करने पर विस्तृत विचार किया गया। विधान सभा में दर्शकों एवं अन्य महानुभावों की प्रवेश प्रक्रिया एवं सुरक्षा संबंधी अन्य बिंदुओं के विषय में विशिष्ट व्यवस्था करने पर विचार किया गया। मा० अध्यक्ष महोदय द्वारा इसके निमित्त ए० डी० जी० (सुरक्षा) की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई, जिसमें एस०पी० (आर), एस०पी० विधान भवन, मार्शल, विधान सभा एवं संयुक्त सचिव, सचिवालय प्रशासन सदस्य होंगे। समिति विधान सभा की सुरक्षा से संबंधित समस्त पहलुओं पर सम्यक विचारोपरान्त शीघ्र आख्या प्रस्तुत करेगी। समिति द्वारा प्रस्तुत की गई आख्या के क्रम में विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिकतम तकनीक से लैस करके उच्च स्तरीय बनाया जाएगा।



























Comments