मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद गाजीपुर निवासी बी0एस0एफ0 के जवान श्री अखिलेश कुमार राय को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
जनपत की खबर Dec 15, 2023 at 01:39 PM , 309दिवंगत जवान के परिजनों को 50 लाख रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा
श्री अखिलेश कुमार राय के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण दिवंगत जवान के नाम पर करने की घोषणा
लखनऊ : 15 दिसम्बर, 2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने छत्तीसगढ़ में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद गाजीपुर निवासी बी0एस0एफ0 के जवान श्री अखिलेश कुमार राय को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत जवान के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने श्री अखिलेश कुमार राय के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण दिवंगत जवान श्री अखिलेश कुमार राय के नाम पर करने की भी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत जवान श्री अखिलेश कुमार राय के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा दिवंगत जवान के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।
-------































Comments