जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करें अधिकारी-श्री रवीन्द्र जायसवाल
अन्य खबरे Dec 12, 2023 at 05:57 PM , 150स्टाम्प तथा पंजीयन मंत्री ने नये पदोन्नत अधिकारियों के लिए आयोजित अभिविन्यास कार्यक्रम को किया सम्बोधित
सरकार की पारदर्शी कार्यनीति को जनता तक पहंुचाने की रखी अपेक्षा
लखनऊ: 12 दिसम्बर, 2023
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के जनप्रिय एवं कर्मठ मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उ0प्र0 प्रगति की नई ऊॅचाईयों को छू रहा है। सरकार की पारदर्शिता पूर्ण कार्य प्रणाली जनता में अटूट विश्वास बना चुकी है। आजादी के इस अमृतकाल में नव-प्रोन्नत अधिकारियों को चाहिए कि वे सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेन्स की नीति से काम करते हुए जनहित को सर्वोपरि मानकर समर्पित होकर विभाग की छवि को उज्ज्वल बनाये रखें।
यह बात मंगलवार को सचिवालय में प्रदेश के स्टाम्प तथा पंजीयन मंत्री श्री रवीन्द्र जायसवाल ने विभाग में नई प्रोन्नति प्राप्त अधिकारियों के अभिविन्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें इतनी पारदर्शी छवि वाली सरकार के अधीन कार्य करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की कि वे अपने कार्यालयों का वातावरण ऐसा बनाये जिससे आमजन अपनी किसी समस्या के समाधान के लिए सीधे अधिकारियों से अपनी बात कर सके। साथ ही अधिकारी अपने धरातलीय अनुभव से यदि जनता के हित में मैकेनिज्म को और अच्छा बनाने के लिए कोई सुझाव देना चाहें तो उनका स्वागत किया जायेगा।
स्टाम्प तथा पंजीयन विभाग के कुल 23 अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। इसमें 02 अधिकारी श्री मनीन्द्र कुमार सक्सेना तथा श्री शिव कुमार मिश्र को उप महानिरीक्षक से अपर महानिरीक्षक, 06 अधिकारी श्री कृष्ण कुमार मिश्र, श्री प्रकाश चन्द्र गुप्ता, श्री सुभाष चन्द्र मिश्र, श्री सुरेश कुमार त्रिपाठी, डा0 राधा कृष्ण मिश्र तथा श्री शम्भूनाथ यादव को सहायक महानिरीक्षक से उप महानिरीक्षक तथा 15 अधिकारी श्री अनुपम सिंह, श्री धर्मेन्द्र कुमार चौधरी, श्री अजय कुमार-2, श्रीमती मीरा देवी, श्री अनिल कुमार-2, श्रीमती शची कुमारी, श्री नन्द लाल, श्री पवित्र कुमार, श्री अजय कुमार सिंह आर्य, श्री धीरेन्द्र प्रसाद, श्री रमेश चन्द्र, श्री राजेन्द्र प्रसाद-1, श्री राम सहाय, श्री सचिन सिंह तथा श्री रमेन्द्र श्रीवास्तव को उपनिबंधक पद से सहायक महानिरीक्षक पद पर प्रोन्नत किया गया है।
अभिविन्यास कार्यक्रम के अवसर पर प्रमुख सचिव स्टाम्प तथा पंजीयन श्रीमती लीना जौहरी ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने कार्य मंे शुचिता और समर्पण का भाव बनाये रखें। इस अवसर पर विभाग के विशेष सचिव श्री रवीश गुप्ता, महानिरीक्षक डा0 रूपेश कुमार तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।



























Comments