शिक्षकों के कार्य देखकर मेरा सीना 56 इंच का हो गया : बेसिक शिक्षा मंत्री
जनपत की खबर Feb 10, 2021 at 06:43 PM , 2532लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के द्वारा 87/9, शिक्षक भवन रिसालदार पार्क लाल कुआं लखनऊ के हाल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला का उद्घाटन माननीय मंत्री बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के कर कमलों से किया गया कार्यशाला में उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों के अध्यक्ष मंत्री व 822 विकास खंडों के अध्यक्ष मंत्रियों ने प्रतिभाग किया माननीय मंत्री जी ने सर्वप्रथम स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए उन्हें चलता फिरता इनसाइक्लोपीडिया कहा मा मंत्री जी ने कोबिड केयर फंड का जिक्र करते हुए शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षकों ने लगभग 73 करोड ₹56 लाख रूपये का योगदान दिया है जो उत्तर प्रदेश में किसी भी विभाग द्वारा नहीं दिया गया है माननीय मंत्री जी ने बेसिक शिक्षा के वर्तमान फंड का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में सबसे अधिक क्षेत्र 76000 करोड़ों रुपए का बजट में प्रावधान किया गया है जो अपने आप में बहुत ही अतुलनीय है शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना योद्धा के रूप में शिक्षकों का योगदान अविस्मरणीय है और मेरा सीना शिक्षकों के कार्य को देखकर 56 इंच का चौड़ा हो गया है इससे पहले संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा जी द्वारा शिक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालते हुए और शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का जिक्र करते हुए मा मंत्री जी के सामनेरखा शिक्षकों का ACR लिखने का मुद्दा मा मंत्री जी के समक्ष रखा और निवेदन किया कि जब शिक्षकों को कोई धन ही नहीं मिला है जब कायाकल्प का बजट ग्राम पंचायतको गया है ऐसी स्थिति में शिक्षकों को प्रताड़ित करना अनुचित है माननीय मंत्री जी ने कहा कि शिक्षकों का चरित्र पंजिका का मूल्यांकन केवल अपने विभागों से प्राप्त धन व कार्यों के आधार पर ही किया जाएगा दूसरे विभागों को भी दिए गए धन के द्वारा अपने शिक्षकों का मूल्यांकन नहीं होगा मा मंत्री जी ने कहा कि शिक्षकों का विकल्प फोन या लैपटॉप नहीं हो सकता यह केवल चार डस्टर जैसी सामग्री है यह केवल संकट समय में ही उपयोग अर्थ सामग्री है लेकिन आवश्यकतानुसार इसका भी प्रयोग किया जाय मा मंत्री जी ने संगठन को यह भी विश्वास दिलाया कि सरकार कहीं सभी शिक्षकों का अहित नहीं चाहती है। नगरीय और ग्रामीण का डर अब खत्म होने जा रहा है शीघ्र ही इस संबंध में सरकार निर्णय लेने जा रहे हैं कार्यशाला के इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री संजय सिंह कोषाध्यक्ष श्री शिव शंकर पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राधे रमण त्रिपाठी संयुक्त मंत्री सुरेंद्र यादव सहित उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों के मांडलिक मंत्री प्रदेश कार्य समिति के समस्त पदाधिकारी जनपदों के अध्यक्ष मंत्री व विकास खंडों के अध्यक्ष मंत्री उपस्थित रहे































Comments