कई पद्म पुरस्कार प्राप्त लोगों को नोटिस जारीकिया गया।
अन्य खबरे Dec 10, 2023 at 11:07 AM , 179लखनऊ।
पद्म पुरस्कार प्राप्त फिल्म अभिनेताओं द्वारा गुटके का प्रचार का मामला, भारत सरकार ने हाई कोर्ट में जवाब दाखिल किया।। भारत सरकार ने जवाब में कहा, कई पद्म पुरस्कार प्राप्त लोगों को नोटिस जारीकिया गया।भारत सरकार ने कोर्ट को बताया कि पद्म पुरस्कार प्राप्त अमिताभ बच्चन ने पान मसाला कंपनी को नोटिस भेजकर कहा है कि जब उन्होंने इस पान मसाले के प्रचार से खुद को अलग कर लिया है तो वो विज्ञापन क्यों दिखाया गया। ये मामला अदालत की अवमानना का है जिसे लखनऊ के अधिवक्ता मोतीलाल यादव ने किया है। यादव ने अपनी याचिका में कहा था कि पद्म पुरस्कार प्राप्त अभिनेताओं से उनके पुरस्कार वापस लिए जाने चाहिए क्योंकि वे गुटखे का प्रचार कर रहे हैं। गुटके का प्रचार करने वाले सैफ अली खान अक्षय कुमार,शाहरुख खान और अजय देवगन पद्म पुरस्कार से सम्मानित हैं।।मामले की अगली सुनवाई लखनऊ बेंच में 9 मई 2024 को होगी।



























Comments