गाजियाबाद ,पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया, रिश्तेदार महिला ने दिया हत्याकांड को अंजाम, जानिए क्यों

जनपत की खबर , 494

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने बीती रात को लूट और हत्या के मामले में मुठभेड़ के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि शनिवार की रात थाना मसूरी इलाके के शताब्दीपुरम स्थित सरस्वती विहार कॉलोनी में करीब 9:00 बजे अज्ञात लोगों ने लूटपाट के इरादे से हमला किया था। घटना के समय घर में मौजूद पांच लोगों को बदमाशों ने घायल कर घायल कर दिया था। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु भेजा गया है।


कलानिधि नैथनी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं की अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई थी। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मृतकों की पहचान डाली और अंशु के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से मिली जानकारी के आधार पर अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और जांच कर देर रात ही मुठभेड़ के बाद लाल क्वार्टर थाना सिहानी गेट गाजियाबाद दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 


गिरफ्तार की गई महिला पीड़ित परिवार की पूर्व परिचित रिश्तेदार की पत्नी है। उसने आपने पड़ोसी मित्र सोनू के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस को अभियुक्त के कब्जे से एक पिस्टल, तमंचा, घर से लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, घटना के समय पहने हुए कपड़े और मोबाइल फोन बरामद हुए है।

Related Articles

Comments

Back to Top