स्वरोजगार से जोड़कर 'आत्म निर्भर भारत' अभियान को सफल बनाना

अन्य खबरे , 193

लखनऊ ।   युवाओं/युवतियों को रोजगार / स्वरोजगार से जोड़कर 'आत्म निर्भर भारत' अभियान को सफल बनाना तथा हर हाथ को काम सरकार की प्राथमिकताओं में है। सरकार के संकल्प पत्र में युवाओं को रोजगार पर विशेष बल दिया गया है। उक्त के क्रम में *क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ द्वारा 07 दिसम्बर 2023 को प्रातः 10:00 बजे से एक रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लालबाग लखनऊ परिसर में किया जाना प्रस्तावित है। मेले में लगभग 08 कम्पनियों विभिन्न पदो के लिए अभ्यर्थियों का चयन* करेंगी।
         उन्होंने बताया कि मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पंजीकृत होकर ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है तथा अपने बायोडाटा की प्रति के साथ अभ्यर्थी सीधे प्रतिभाग कर सकेगें। इस हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नही होगा। यह मेला पूर्णतया निःशुल्क है। अभ्यर्थियों को किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नहीं देना है।

Related Articles

Comments

Back to Top