लखनऊ रेंज अंतर्गत मीरपुर जेहटा ग्राम में तेन्दुए जैसा वन्य जीव देखे जाने की सूचना
अन्य खबरे Dec 04, 2023 at 04:38 PM , 222लखनऊ 04 दिसम्बर, ।अवध वन प्रभाग लखनऊ के लखनऊ रेंज अंतर्गत मीरपुर जेहटा ग्राम में तेन्दुए जैसा वन्य जीव देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई जिसके क्रम में श्री हरी लाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी, लखनऊ के निर्देशन में प्रभारी वन सुरक्षा बल की टीम एवं लखनऊ रेंज की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम द्वारा स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया गया कि वन विभाग की टीम मौके पर है। उप प्रभागीय वनाधिकारी, लखनऊ के नेतृत्व में जॉच टीम द्वारा पगमार्क का निरीक्षण किया गया तथा फुटप्रिंट लेकर प्रभागीय कार्यालय जॉच हेतु भेजा गया जिसकी जॉच में पाया गया कि उक्त पगमार्क बिल्ली प्रजाति के न होकर डॉग प्रजाति के लकड़बग्घा (हाइना) वन्य जीव के हैं। लकड़बग्घे की शरीर में भी धारियां होती हैं, जिससे लोग भ्रमित हो जाते हैं। इस क्षेत्र की निगरानी हेतु 03 टीमें लगाई गयी हैं। उप प्रभागीय वनाधिकारी, लखनऊ द्वारा एहतियातन लकड़बग्घे जैसे किसी भी वन्य जीव से बचाव हेतु सुरक्षा, सतर्कता व अन्य आवश्यक जानकारियां स्थानीय नागरिकों को दी गयी।
उन्होंने बताया कि यदि वन्य जीव के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो *दूरभाष नंबर- सुश्री सोनम दीक्षित क्षेत्रीय वन अधिकारी लखनऊ-7839434287, श्री विनोद कुमार वन दरोगा-8840740502, श्री शैलेन्द्र सिंह लोधी, वन रक्षक-8808840119, प्रभागीय कन्ट्रोल रूम-0522-2716723 पर सूचित* किया जा सकता है।






_page-0001.jpg)




















Comments