छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ
अन्य खबरे Dec 02, 2023 at 10:55 PM , 291लखनऊ, 02 दिसंबर 2023 ।
आज छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में *भारतीय इतिहास में आर्थिक दृष्टिकोण: कृषि, पशुपालन एवं वाणिज्य* विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ किया गया। उक्त संगोष्ठी का आयोजन छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर एवं अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मा० उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मा० उच्च शिक्षा मंत्री ने अपने उद्बोधन के दौरान उपस्थित महानुभावों द्वारा प्रस्तुत संबोधन से प्रसारित होने वाली जानकारियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस संगोष्ठी में आपके अध्ययन से प्राप्त ज्ञान व जानकारी पर होने वाले चिंतन-मनन व मंथन के द्वारा प्राप्त होने वाले अमृत का वितरण समाज के उत्कृष्ट विकास में सहायक होगा। पौराणिक काल से ही हमारे देश में ऋषि मुनियों ने कृषि के साथ-साथ पेड़-पौधों, वनस्पतियों एवं वातावरण आदि पर शोध व अनुसंधान किया और समाज को विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया । साथ ही ऋषि मुनियों ने अपने अनुसंधान द्वारा वनस्पतियों के आयुर्वेदिक महत्व को भी प्रस्तुत किया उन्होंने महत्वपूर्ण वनस्पतियों को धर्म से जोड़ते हुए उनके संरक्षण व संवर्धन का मार्ग भी प्रशस्त किया।
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर को नेक इण्डिया द्वारा A++ रैंकिंग अवार्ड होने पर विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं अधिकारियों द्वारा धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया गया।






_page-0001.jpg)




















Comments