उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी 5 लाख का इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम का घर कुर्क

अन्य खबरे , 266

प्रयागराज ।

उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी ख़बर

5 लाख का इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम का घर कुर्क
 
कोर्ट से अनुमति के बाद गुड्डू मुस्लिम का घर हुआ कुर्क 

चक निरातुल चकिया में है बमबाज गुड्डू मुस्लिम का नया घर

धूमनगंज पुलिस ने की कुर्की की कार्रवाई

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड में शामिल 5 लाख के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम और शूटर साबिर के घर को शनिवार को पुलिस ने कुर्क कर दिया। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। दोनों आरोपियों के ऊपर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम है। कुर्क की कार्रवाई का यह आदेश कोर्ट ने एक महीने पहले दिया था। 

मालूम हो कि उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी और फरार चल रहे पांच लाख रुपये के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम और शूटर साबिर का मकान शनिवार को कुर्क कर दिया गया। पुलिस ने मुनादी कराकर गुड्डू मुस्लिम का चकिया के चकनिरातुल स्थित मकान और साबिर का पुरामुफ्ती इलाके के बमरौली में मरियाडीह गांव स्थित मकान को कुर्क करने की कार्रवाई की है।

दोनों आरोपियों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम प्रयागराज की पुलिस ने घोषित किया है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही दोनों फरार चल रहे हैं। कोर्ट ने कुर्की के लिए यह आदेश जारी किया था। जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की। 

Related Articles

Comments

Back to Top