संविधान दिवस : जिला जज के अध्यक्षता में आयोजित हुआ कार्यक्रम।
अन्य खबरे Nov 27, 2023 at 03:20 PM , 282के. के. शुक्ला
भारतीय संविधान के प्रस्तावना का हुआ पाठन, डीजे ने नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों की दिलाई शपथ।
लखीमपुर खीरी 26 नवंबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खीरी के जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष की अध्यक्षता में रविवार को प्रातः 10 बजे से संविधान दिवस के अवसर पर दीवानी न्यायालय के सभागार कक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों के सम्बन्ध में भारतीय संविधान विषयक संगोष्ठी/ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भारतीय संविधान में उल्लिखित मौलिक कर्तव्यों के सम्बन्ध में उपस्थित न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अन्य उपस्थित व्यक्तियों को इस प्राधिकरण के जिला जज/अध्यक्ष लक्ष्मी कान्त शुक्ल ने भारतीय संविधान के प्रस्तावना एवं नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाते हुए भारतीय संविधान के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इस अवसर पर सुनील कुमार वर्मा, पीठासीन अधिकारी, मो०दुर्घoदा०अभि०रामेन्द्र कुमार सिंह, अपर जिला जज-प्रथम, अपर जिला जज/ सचिव दीपेन्द्र कुमार सिंह, प्रमोद कुमार यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, एवं जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसके अलावा इस जनपद के वाह्य न्यायालयों एवं समस्त तहसीलों में भी रविवार को संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान के प्रस्तावना एवं नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई गयी। संविधान दिवस के अवसर पर उपस्थित वक्ताओं द्वारा उपस्थित कर्मचारीगण को भारत के संविधान एवं भारतीय संविधान में लिखित नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जागरूक किया गया। उक्त दोनो संगोष्ठी के दौरान लगभग 200 व्यक्तियों ने भाग लिया।



























Comments