रेरा कोर्ट में लंबित वादों के निस्तारण के लिए बैठक का आयोजन किया गया
जनपत की खबर Feb 06, 2021 at 07:51 PM , 429लखनऊ। *रेरा कोर्ट में लंबित वादों के निस्तारण के क्रम में उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण लखनऊ श्री अभिषेक प्रकाश जी के द्वारा प्राधिकरण स्थित मसूद अजहर सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया*
*06-02-2021 के पश्चात प्राधिकरण के किसी भी मामले में आर0सी0 होने पर सम्बन्धित अधिशासी अभियंता के विरुद्ध की जाएगी कार्यवाही*
*सभी 150 लंबित वादों में अनिवार्य रूप से 25 फरवरी तक अपील दाखिल करने के दिए निर्देश*
06 फरवरी 2021 लखनऊ।
रेरा कोर्ट में लंबित वादों के निस्तारण के क्रम में उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण लखनऊ श्री अभिषेक प्रकाश के द्वारा प्राधिकरण स्थित मसूद अजहर सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रेरा कोर्ट से सम्बन्धित सभी लम्बित वादों की गहन समीक्षा की गई।
समीक्षा के पश्चात उपाध्यक्ष द्वारा निर्देश दिया गया की सभी 150 लंबित वादों में अनिवार्य रूप से 25 फरवरी तक शत प्रतिशत अपील दाखिल की जाए। साथ ही निर्देश दिया की 06-02-2021 के पश्चात प्राधिकरण के किसी भी मामले में आर0सी0 जारी होने पर सम्बन्धित अधिशासी अभियंता के विरुद्ध कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया की किसी भी मामले में शिथिलता को बर्दाश्त नही किया जाएगा।































Comments