मुख्यमंत्री ने जम्मू और कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जनपद अलीगढ़ निवासी सेना के पैराट्रूपर श्री सचिन लौर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
अन्य खबरे Nov 24, 2023 at 07:15 PM , 218शहीद के परिजनों को 50 लाख रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा
शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद श्री सचिन लौर के नाम पर करने की घोषणा
शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार शहीद के परिजनों के साथ: मुख्यमंत्री
लखनऊ: 24 नवम्बर, 2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जम्मू और कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जनपद अलीगढ़ निवासी सेना के पैराट्रूपर श्री सचिन लौर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री जी ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद श्री सचिन लौर के नाम पर करने की भी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री जी ने शहीद श्री सचिन लौर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।
--------



























Comments