25 नवम्बर को राजकीय आईटीआई लखनऊ में होगा टाटा मोटर्स लि., लखनऊ के कैम्पस ड्राइव का आयोजन

अन्य खबरे , 266

23 नवम्बर 2023 लखनऊ। 

 

 राज कुमार यादव प्रधानाचार्य आईटीआई लखनऊ ने बताया कि 25 नवम्बर 2023  शनिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में टाटा मोटर्स लि., लखनऊ के कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। 

 

एम0 ए0 खाँ ट्रेनिंग काउंसिलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट आफिसर ने बताया कि टाटा मोटर्स लि, कम्पनी द्वारा सीधे अप्रेन्टिसशिप एवं अस्थाई कामगार के पद के लिए चयन करेगी। जिसमें शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल या इण्टरमीडिएट के साथ आईटीआई एवं अस्थाई कामगार के पद हेतु 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए जिसमें आयुसीमा 18 से 32 वर्ष तथा वेतन रूपये 12,945 से 13,915 प्रति माह एवं कैन्टीन, ट्रांसपोर्ट, पीएफ, ईएसआईसी एवं अन्य सुविधाएं कम्पनी द्वारा दिया जायेगा। मेले में महिला व पुरूष दोनो अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है। कुल 1000 पदों पर चयन किया जायेगा। 

 

इच्छूक अभ्यर्थी 25 नवम्बर 2023 को अपने बायोडाटा के साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों को संलग्न करते हुए प्रातः 09 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ परिसर में उपस्थित होकर रोजगार प्राप्त कर सकते है।

Related Articles

Comments

Back to Top