एलडीए ने गोमती नगर विस्तार में अवैध रेस्टोरेंट, मडियांव में दुकान को सील किया

अन्य खबरे , 217

लखनऊ।
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अवैध निर्माण/प्लाटिंग के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में सोमवार को प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने गोमती नगर विस्तार में आवासीय भू-उपयोग में अवैध रूप से बनाये जा रहे एक रेस्टोरेंट को सील किया। वहीं, प्रवर्तन जोन-4 की टीम ने अवैध से बनायी जा रही दुकान के सीलिंग की कार्यवाही की।
      प्रवर्तन जोन-1 की जोनल अधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि रियाजुल प्रधान व अन्य द्वारा गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-6 में भूखण्ड संख्या-6/934 पर अवैध रूप से रेस्टोरेंट का निर्माण कराया जा रहा था। आवासीय भू-उपयोग में किये जा रहे इस अवैध निर्माण के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे। उक्त आदेश के अनुपालन में आज सहायक अभियंता शिवा सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता सत्यवीर सिंह व सुरेन्द्र द्विवेदी द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से प्रश्नगत स्थल को सील कर दिया गया।  
 मड़ियांव में दुकान सील की गयी
प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी रविनंदन सिंह ने बताया कि अजीत श्रीवास्तव, आलोक सिंघल व अन्य द्वारा मड़ियांव के फैजुल्लागंज में बिना स्वीकृत मानचित्र के लगभग 150 वर्गफिट क्षेत्रफल में अवैध रूप से दुकान का निर्माण कराया जा रहा था। जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए सीलिंग के आदेश दिये गये थे। इसके अनुपालन में आज सहायक अभियंता अनिल कुमार के नेतृत्व में अवर अभियंता उस्मान अली व राकेश कुमार द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top