शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर असहमति जताई..।

जनपत की खबर , 640

लखनऊ।
बेसिक शिक्षा विभाग ने हाल ही में शिक्षकों, छात्रों व कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तुगलकी आदेश दिए हैं। कुछ जिलों में इसका पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। इस तुगलकी फरमान के चलते आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आवाह्नन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ महानगर लखनऊ ने व ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों ने वार्ड संसाधन केन्द्र पर इकट्ठा होकर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर असहमति जताई..। आनलाइन उपस्थिति के सम्बंध में नगर क्षेत्र के शिक्षकों से मत संग्रह कराया जिसमें कुल शिक्षकों में से 50% शिक्षकों ने उपस्थित होकर आनलाइन उपस्थिति के विरुद्ध अपना मत दर्ज कराया.. तथा उक्त आदेश को वापस लेने की मांग की। तथा .. उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आवाहन पर आज जनपद लखनऊ के समस्त विकास खण्डों में महानिदेशक स्कूल शिक्षा की तरफ से 10 नवंबर 2023 को जारी आदेश के क्रम में शिक्षकों  अपने फोन किसी भी प्रकार का कार्य करने  और अपनी आईडी से सिम लेने से साफ मना कर दिया। जनपद लखनऊ के शत प्रतिशत शिक्षकों ने मत संग्रह हेतु अपने हस्ताक्षर किए तथा यह भी घोषणा की, कि भविष्य में यदि महानिदेशक स्कूल शिक्षा यदि किसी प्रकार की कार्रवाई की जाती है तो समस्त स्कूलों में ताला  लगाने का आश्वासन दिया। तथा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष को पूर्ण आस्वस्थ भी किया गया।
 मोहनलालगंज-392
 गोसाईगंज-523
 चिनहट-125
 बक्शी का तालाब-430 माल-290
 मलिहाबाद -280
काकोरी-310
 सरोजिनी नगर-410
 नगर क्षेत्र-143
 कुल -2903

Related Articles

Comments

Back to Top