पदोन्नति सूची अपलोड करने में भी लापरवाही

जनपत की खबर , 201

लखनऊ।

शिक्षक संघ ने बताया कि लखनऊ के 39 शिक्षकों की खंड शिक्षा अधिकारियों ने नहीं भेजी गोपनीय चरित्र आख्या जिसके कारण आधी अधूरी पदोन्नति सूची पोर्टल पर अपलोड कर दी गई। जिम्मेदार अधिकारी अपने दायित्व को नहीं निभा रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं होती जिसके जिसके कारण अधिकारियों का मनोबल बहुत ऊंचा है इसी के रहते 39 शिक्षकों की गोपनीय चरित्र आख्या पोर्टल पर अपलोड नहीं हुई हैऔर शिक्षक परेशान है। सरोजिनी नगर से 14 शिक्षक, बीकेटी से 11 शेष अन्य विकास खंड से हैं सबसे बड़ा रोल गोसाईगंज के खंड शिक्षा अधिकारी जिन्होंने गोपनीय आख्या की सूची पर हस्ताक्षर करने से ही मना कर दिया।
जिन-जिन विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा लापरवाही की गई है उन पर तत्काल कार्रवाई की जाए और अपलोड की सूची में पुनः सुधार करके अपलोड कराई जाए। जिन शिक्षकों की गोपनीय चरित्र आख्या खंड शिक्षा अधिकारियों नहीं भेजी है ऐसे खंड शिक्षा अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Articles

Comments

Back to Top