*लखनऊ के तीन अस्पतालों को बजट की मिली संजीवनी*
जनपत की खबर Nov 17, 2023 at 08:30 PM , 232*डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ब्लड बैंक में सुविधाएं बढ़ाने के लिए बजट का प्रावधान किया*
मिर्जापुर के अहरौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिजिटल एक्सरे मशीन लगेगी
लखनऊ। 17 नवम्बर
मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने अहम कदम उठाया है। लखनऊ के तीन अस्पतालों में इलाज की सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। सरकार ने ब्लड बैंकों की सुविधाओं में इजाफा करने के लिए बजट का प्रावधान किया है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को उच्चतम स्तर तक पहुँचाने के लिए दृढ संकल्पित है। इस दिशा में लगातार प्रयासरत है। ताकि जनसामान्य को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल सकें। उन्होंने बताया कि हजरतगंज स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल के ब्लड बैंक को अपग्रेड किया जाएगा। यहां ब्लड कम्पोनेंट को अलग करने के लिए एफरेसिस मशीन स्थापित की जाएगी। इसके लिए 6286224 रुपये स्वीकृत किए हैं।
आशियाना स्थित लोकबंधु राजनारायण अस्पताल के ब्लड बैंक के लिए जरूरी उपकरण खरीदे जाएंगे। इसके लिए 8556224 रुपये को मंजूरी दी गई है। जबकि पैथोलॉजी विभाग के उपकरणों के लिए 1608812 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। हजरतगंज स्थित वीरांगना झलकारीबाई महिला चिकित्सालय में जरूरी उपकरणों के लिए 1608812 रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। मिर्जापुर के अहरौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रोगियों के एक्सरे जाँच की सुविधा बढ़ाई जा रही है। बेड पर रोगियों का एक्सरे हो सकेगा। इसके लिए पोर्टेबल डिजिटल एक्सरे मशीन खरीदी जायेगी। इसके लिए 1980 255 रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गयी है।
बयान
मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त मिल सके, इसके लिए ब्लड बैंकों को अपग्रेड किया जा रहा है। आधुनिक मशीनों के लिए बजट जारी किया गया है। इससे मरीजों को बेहतर इलाज मिलने की राह आसान होगी। सरकार गरीब मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार हुआ है।
ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम































Comments