वेरी बोर्ड में नामनित सदस्य के लिए आवेदन

जनपत की खबर , 384

लखनऊ। सदर व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल छावनी परिषद मुख्य अधिशासी अधिकारी श्री अमित मिश्रा से मिला।व्यापार मंडल के अध्यक्ष तथा पूर्व सह मीडिया प्रभारी अवध छेत्र भाजपा सतवीर सिंह राजू ने वैरी बोर्ड में नमनित सदस्य के लिए आवेदन दिया।ज्ञात हो छावनी परिषद का बोर्ड 11 तारीख़ को भंग होजाएगा।उसके बाद मेजर जेनरल श्री राजीव शर्मा तथा अमित मिश्रा जी द्वारा 3 आवेदकों का पैनल बनाकर रक्षा मंत्रालय भेजा जाएगा और रक्षा मंत्रालय द्वारा एक को नामनित किया जाएगा।श्री राजू ने आवेदन में बताया   प्रार्थी सन् 1996 से भारतीय जनता पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए लखनऊ छावनी में सामाजिक तथा व्यापारिक हित के लिए कार्य करता रहा है। प्रार्थी लगभग 25 साल से सदर व्यापार मण्डल का अध्यक्ष है। प्रार्थी ने सब एरिया कमाण्डर तथा मुख्य अधिशासी अधिकारी के साथ मिलकर सदर व्यापार मण्डल के सहयोग से 30 साल से पैंडिंग 72 खोखा दुाकनों का निमार्ण कराया व स्वच्छता अभियान में सहयोग किया। डिज़िटल पेमेन्ट के लिए व्यापारियों को जागरूक किया। प्रतापगढ़ के एक गरीब लड़के को जिसके दिल में छेद था, मुख्य अधिशासी अधिकारी श्री पी0 डेनियल के द्वारा 30 हजार रूपये का चेक दिलवाया, वह लड़का अब ठीक है एवं छोटीलाल कुर्ती की निवासिनी कु0 रंजना के इलाज के लिए 40 हजार रू0 पूर्व एस0एस0पी0 श्री नवीनीत सकेरा द्वारा दिलवाया गया। सीतापुर में आयी बाढ़ के समय व्यापार मण्डल द्वारा एक लाखा रू0 का चेक डिप्टी सी0एम0 माननीय केशव मौर्या जी को बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्य मंत्री कोष में दिया गया।  कोरोना काल में छावनी परिषद का सदर व्यापार मण्डल ने पूर्णरूप से सहयोग किया।  इस तरह कई कार्यक्रम लखनऊ छावनी परिषद तथा सदर व्यापार मण्डल ने मिलकर किए। इन कार्यक्रमो में मीडिया का पूर्णरूप से सहयोग रहा है। मेरे द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों के लिए मुझे मा. राजनाथ सिंह  द्वारा सम्मानित किया गया तथा प्रदेश के जलशक्ति मंत्री मा. महेंद्र सिंह ने गौ सेवा के लिए सम्मानित किया तथा  सिख समाज ने भी अनेक नेक कामों के लिए मुझे सम्मानित किया।

प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से संजय अग्रवाल,विपिन वेश,आदि मुख्य रूप से थे।

Related Articles

Comments

Back to Top