शोक संदेश ..विधायक श्री आशुतोष टण्डन उर्फ गोपाल जी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
जनपत की खबर Nov 09, 2023 at 07:50 PM , 497लखनऊ 09 नवम्बर 2023। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व से विधायक श्री आशुतोष टण्डन उर्फ गोपाल जी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर श्रद्धेय आशुतोष टण्डन जी के पार्थिव देह पर भाजपा का ध्वज ओढाकर पुष्पांजलि अर्पित की। पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, अभिजात मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित सह प्रभारी हिमांशु दुबे, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित सहप्रभारी लक्ष्मण चौधरी, अतुल अवस्थी, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आशुतोष टंडन जी को श्रद्धांजलि दी। गुलाला घाट पर हुए अंतिम संस्कार में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नम आँखो से अंतिम विदाई दी।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने श्रद्धेय आशुतोष टंडन जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के कर्तव्यनिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक श्री आशुतोष टंडन ‘गोपाल जी‘ के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है। श्री आशुतोष टंडन जी अपनी कर्तव्यनिष्ठता, सादगी, सरलता और ऊर्जावान नेता के रूप सदैव याद किये जाते रहेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देंने तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह असहनीय पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने श्रद्धेय आशुतोष टंडन जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।































Comments