50 मण्डी सहायक बने मण्डी निरीक्षक
अन्य खबरे Nov 09, 2023 at 09:17 PM , 25709 नवम्बर 2023 लखनऊ।
प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह के निर्देशन में विभागीय कार्मिको की समस्याओं का निदान किया जा रहा है। इसके अलावा कार्मिको को समय से प्रोमोशन देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मण्डी सहायकों को प्रोमोशन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
निदेशक मण्डी श्री अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि समयबद्ध तरीके से कार्मिकों को पदोन्नति प्रदान करने की मंशा के अनुरूप मण्डी समिति सेवा के चतुर्थ श्रेणी संवर्ग के 50 मण्डी सहायकों (कामदार) को तृतीय श्रेणी के मण्डी निरीक्षक (अमीन नीलामकर्ता) के पद पर पदोन्नति मण्डी परिषद द्वारा प्रदान की गयी है।



























Comments