एआरटीओ आरपी सिंह को मिली पीएचडी की उपाधि
अन्य खबरे Nov 09, 2023 at 05:52 PM , 290अयोध्या। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन आरपी सिंह ने महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय बरेली से विधि विषय में वर्ष 2023 में विद्या वाचस्पति की उपाधि 21वें दीक्षान्त समारोह में प्रदान की गयी। उक्त उपाधि हेतु इनके शोध प्रबन्ध का शीर्षक ए क्रिटिकल स्टडी ऑफ रोड सेफ्टी मैसर्स एण्ड ट्रेपिक लॉ इन इण्डिया विद स्पेशल रेफरेन्स टू कम्पन्सेशन रूल था। विभागीय अभिलेखों में नाम के आगे डाक्टर जोडने के लिए प्रमुख सचिव परिवहन उत्तर प्रदेश शासन से अनुमोदन कराने की प्रक्रिया एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह द्वारा शुरू कर दी गयी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन डा0 राजेश प्रताप सिंह द्वारा गुरूवार को बताया गया कि शासन में इस बाबत पत्र भेजा जा रहा है। पीएचडी उपाधि प्राप्त हो चुकी है। बता दे कि डा0 सिंह ने एलएलएम करने के उपरांत शासन से अनुमति के बाद पीएचडी करने के लिए शोध कार्य शुरू किया था। जो अब उन्हें पीएचडी के रूप में हासिल हो चुका है। माना जा रहा है कि विभागीय अभिलेखों में भी वह जल्द ही डाक्टर राजेश प्रताप सिंह के रूप में जाने जायेगें। बहरहाल आरपी सिंह द्वारा पीएचडी उपाधि हासिल करने पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा उनके शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।






_page-0001.jpg)




















Comments