सहारनपुर में सहारनपुर- दिल्ली रोड पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक से पकड़ी गयी 357 पेटी अवैध विदेशी मदिरा

हेडलाइंस , 200

दीपावली पर्व के दृष्टिगत अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जनपद सोनभद्र एवं सहारनपुर में बरामद की गयी लाखों की अवैध विदेशी मदिरा 

> सोनभद्र में एक डीसीएम ट्रक से 300 पेटी अवैध विदेशी मदिरा बरामद

> बरामद की गयी अवैध शराब की कीमत लगभग रु. 65 लाख 

> सीमावर्ती राज्यों के जनपदों पर बरती जा रही कड़ी चौकसी

लखनऊ: दिनांक 08 नवम्बर 2023

मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा दीपावली पर्व के दृष्टिगत अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर पूर्ण अंकुश लगाये जाने के निर्देश दिये गये। इसी क्रम में श्री नितिन अग्रवाल, मा. आबकारी राज्य मंत्री व श्रीमती बीना कुमारी, प्रमुख सचिव, आबकारी द्वारा दिनांक 05 नवंबर, 2023 से 15 नवंबर, 2023 तक प्रदेश में दीपावली पर्व के दृष्टिगत अवैध शराब के विरुद्ध प्रदेश में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये।

विशेष प्रवर्तन अभियान हेतु आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों का गठन जिलाधिकारी के स्तर से किया जा चुका है। प्रवर्तन कार्य में जी.एस.टी., परिवहन विभाग व आर.पी.एफ. से समन्वय स्थापित कर उनका भी सहयोग लिया जा रहा है। पंजाब एवं हरियाणा राज्य से आने वाली ट्रेनों की आकस्मिक चेकिंग के साथ-साथ उन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। समस्त जिला आबकारी अधिकारियों को ग्राम प्रधानों/चौकीदारों के मोबाइल नम्बर पर अवैध मदिरा के निर्माण, विक्री एवं तस्करी की जानकारी प्राप्त किये जाने के उद्देश्य से अनुरोध मैसेज प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये गये है। त्यौहारों के दृष्टिगत अपमिश्रित मंदिरा
की बिक्री की सम्भावना की रोकथाम हेतु जनपद स्तर पर चिन्हित क्याडियों के कार्य कलापों पर निन्त निगरानी रखे जाने के निर्देश दिये गये हैं। सीमावर्ती जनपदों में अन्तर्राज्यीय मदिरा की तस्करी की दृष्टि से चिन्हित संवेदनशील मार्गो पर अस्थाई चेक पोस्ट एवं चेक प्वाइंटस स्थापित कर लगातार चेकिंग कार्य किया जा रहा है।

शासन के निर्देश पर अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं अन्य प्रान्तों से सम्भावित अवैध मदिरा की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत प्रदेश के समस्त जनपदों में प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही एवं सीमावर्ती जनपदों में विशेष रूप से तस्करी की दृष्टि से चिन्हित सम्भावित मार्गों पर नियमित रूप से रोड चेकिंग कराई जा रही है।

इसी क्रम में श्री सैथिल पांडियन सी, आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा अवगत कराया गया कि आज दिनांक 08 नवंबर, 2023 को जनपद सोनभद्र में आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एक डीसीएम ट्रक से सूती कतरनों की बोरियों की छल्ली की ओट में छिपाकर रखी गयी मैकडावल नं. 1 ब्राण्ड की 300 पेटी अवैध विदेशी मदिरा (पंजाब राज्य में बिक्री हेतु अनुमन्य) बरामद करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की कीमत लगभग रु० 30 लाख अनुमानित है। गिरफ्तार ट्रक चालक के विरुद्ध थाना रार्बट्सगंज, जिला सोनभद्र में आबकारी एवं आई.पी.सी. की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।

इसके अतिरिक्त जनपद सहारनपुर में आबकारी एवं पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा सहारनपुर-दिल्ली रोड पर रोड चेकिंग के दौरान एक ट्रक से इम्पीरियल ब्लू ब्राण्ड की विदेशी मदिरा (चण्डीगढ़ राज्य में बिक्री हेतु अनुमन्य) की 357 पेटी बरामद की गई व मौके से एक अभियुक्त गिरफ़्तार किया गया तथा 04 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध थाना सदर बाजार में आबकारी एवं आई.पी.सी. की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया। बरामद शराब का मूल्य लगभग रु. 35 लाख अनुमानित है।

आबकारी आयुक्त द्वारा बताया गया कि विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत अब तक तीन दिवसों में 1,088 मुकदमें पंजीकृत करते हुए 23,927 ली0 अवैध विदेशी मदिरा बरामद की गयी। इस कार्यवाही में 59,035 लहन मौके पर करते हुए अवैध शराब में लिप्त 373 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top