डाo कुमार विश्वास प्रकरण में ग़ाज़ियाबाद पुलिस ने जारी किया बयान-
अन्य खबरे Nov 08, 2023 at 06:12 PM , 167गजियाबाद।
आज लगभग पौने 03 बजे डा० कुमार विश्वास जी द्वारा ट्वीट के माध्यम से और इंदिरापुरम पुलिस कॉल के माध्यम से यह अवगत कराया गया कि अलीगढ़ जाते समय हिंडन नदी के पास बने फ्लाई ओवर के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी कार में टक्कर मारी गयी और उनके साथ चल रहे CRPF के सुरक्षाकर्मियों के ऊपर हमला किया गया | इसी के साथ-साथ लगभग 03 बजे थाना इंदिरापुरम पर एक व्यक्ति आते है जो अपना नाम पल्लव वाजपेयी बताते है और वो बताते है की हॉस्पिटल से घर जाते समय सेम स्पॉट पर उनके साथ प्राइवेट सुरक्षाकर्मीयों द्वारा कार को ओवर टेक,करने को लेकर मारपीट की गयी है | पुलिस द्वारा दोनों घटनाओं का संज्ञान लेते हुए जब जाँच की गयी तो वह अज्ञात व्यक्ति की पहचान डा० पल्लव वाजपेयी के रूप में हुई है | घटना का संज्ञान लेते हुए इंदिरापुरम पुलिस ने जाँच शुरू की है जाँच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी~ ACP इंदिरापुरम



























Comments