मानव तस्करी गिरोह का सक्रिय पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त एटीएस उत्तर प्रदेश द्वारा गिरफ्तार ।

अन्य खबरे , 227

लखनऊ।

एटीएस उत्तर प्रदेश को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह, सिंडिकेट बनाकर भारत-बांग्लादेश अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से रोहिंग्या तथा बंग्लादेशी नागरिकों, जिसमें मुख्यतः बालिकायें एवं बच्चे शामिल है, को प्रलोभन देकर, धोखा-धड़ी करके, शोषण करने के उद्देश्य से अवैध रुप से मानव तस्करी करते हैं।

उक्त सूचना को विकसित कर दिनांक 26.07.2021 को 1) मोहम्मद नूर उर्फ नूरुल इस्लाम निवासी हंसरपारा, कॉक्स बाजार, बांग्लादेश, 2) रहमतुल्ला पुत्र दीन मुहम्मद निवासी राजरवि, जिला मोंग्डू, म्यांमार, 3) शबी उल्ला पुत्र दीन मोहम्मद निवासी राजरवि, जिला मोंगडू, म्यांमार को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पर मु.अ.सं. 11/2021 धारा 420, 467, 468, 471, 370, 120बी भा.द.वि. व 14 विदेशी अधिनियम, थाना एटीएस उत्तर प्रदेश पर पंजीकृत कर जेल भेजा गया। इनके पास से एक लड़का रुबेल व दो लड़कियां क्रमशः रुमा व हमीदा को रेस्क्यू कर डिटेंशन सेंटर, दिल्ली भेजा गया।

उक्त अपराध की विवेचना में प्राप्त साक्ष्य के आधार पर दिनांक 02.08.2021 को अब्दुल सकुर पुत्र बसीर अहमद तथा आले मिया पुत्र नूर हुसैन निवासीगण खंजर पारा, कॉक्स बाजार, बांग्लादेश को बरेली से तथा दिनांक 05.08.2021 को इस्माइल पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी गुडेन, जिला मोंग्डू, म्यांमार को हैदराबाद से तथा दिनांक 26.02.2022 को रफीक पुत्र नूर हुसैन निवासी म्यांमार तथा दिनांक 28.08.2022 को बप्पन उर्फ अरसद मियां पुत्र जमाल हुसैन को त्रिपुरा से, इस प्रकार इस अभियोग में कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था ।

इसी अभियोग में गिरोह का एक सक्रिय सदस्य रु. 25,000/- का पुरस्कार घोषित /वांछित अभियुक्त मो. हुसैन पुत्र नाजिर हुसैन मूल निवासी शाब बाजार, थाना ऐकब, जिला बुशीडांग, म्यांमार फरार चल रहा था, जिसे दिनांक 06.11.2023 को कारगिल कालोनी, नरवाल, जम्मू से एटीएस उत्तर प्रदेश द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को ट्रांजिट रिमाण्ड पर लखनऊ लाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top