ISIS से जुड़े दो रेडिकलाइज़ आतंकियों को UPATS ने दबोचा.
अन्य खबरे Nov 06, 2023 at 05:45 PM , 323लखनऊ। 06 नवंबर 2023
उ.प्र. एटीएस को विगत कई दिनो से आसूचना मिल रही थी कि कुछ लोग ISIS कि विचारधारा से प्रेरित होकर, ISIS की वैयत ( शपथ) ले चुके हैं और वे खिलाफत कायम करने के लिए देश विरोधी षडयंत्र रच रहे हैं। ये लोग रेडिकलाइज्ड हैं और ISIS के अपने सीनीयर्स के निर्देशों पर अपने जैसी वैचारिक धारणा रखने वाले हम खयालात लोगों को एक साथ जोड़कर आतंकी जेहाद की सेना बना रहे हैं। ये लोग अपने हैंडलर्स के निर्देशो पर उत्तर प्रदेश मे कोई बड़ी घटना करने के लिए योजना बना रहे हैं।
इस सूचना को पुष्ट करने, इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक सर्विलान्स करने पर यह तथ्य प्रकाश में आए कि मुंबई काला चौकी, थाना- एटीएस मुंबई मे पंजीकृत अभियोग संख्या 06/2023 धारा-468/379/511 / 34 भादवि एवं 37 (1) (3) महाराष्ट्र पुलिस एक्ट व 13/15/16बी / 18 व 20 UAP एक्ट से संबन्धित पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों शाहनवाज और रिजवान के संबंध अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र संगठन SAMU (Students of Aligarh Muslim University) से जुड़े कुछ छात्रों से है जो ISIS की विचार धारा से गहराई से प्रेरित है और भारत विरोधी षडयंत्रों मे संलिप्त हैं। इस संबंध मे पुष्ट तथ्यों का संग्रह और साक्ष्य संकलन करते हुए मु.अ.सं. 03/23 धारा- 121A/122 भादवि व 13/18/18बी/38 UAP अधिनियम, थाना- एटीएस, उत्तर प्रदेश पर दिनाँक 03 नवंबर, 23 को पंजीकृत किया गया था।
गहन विवेचना कर दो अभियुक्तों 1. अब्दुल्ला अर्सलान व 2. माज़ बिन तारिक को कल दिनाक 05 नवंबर को जनपद अलीगढ़ में अलग अलग स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास ISIS व AQIs से जुड़ा तमाम प्रिंटेड साहित्य व ISIS के प्रोपेगेंडा से भरी पेन ड्राइव बरामद हुई है। अभियुक्तों के पास से प्राप्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणो की मेमोरी से देश विरोधी व आतंकी विचार धारा समर्थित कई ग्रुप पाए गए हैं जिनमे ISIS व AQIS के प्रतिबंधित साहित्य का आदान-प्रदान करना पाया गया है।
दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। अभियुक्तों के PCR हेतु माननीय न्यायालय के अनुरोध किया जा रहा है जिससे विस्तृत पूछताछ कर अभियुक्तों के नेटवर्क के संबंध में अधिक जानकारी की जा सके व इनके सहयोगियों को
पकड़ा जा सके। विवरण अभियुक्त :
1. अब्दुल्ला अर्सलान पुत्र मोइद्दीन साजिद निवासी गली नंबर- 06
निकट किब्रिया मस्जिद आलमबाग भमौला, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश बरामदगी: मोबाइल फोन 1 अदद, पेन ड्राइव 1 अदद, ISIS का प्रतिबंधित साहित्य व -
220/- रुपए नकद ।
अब्दुल्ला अर्सलान
2. माज बिन तारिक पुत्र मोहम्मद तारिक
निवासी 4th फ्लोर, अल इब्राहिम अपार्टमेंट, मंजूरगढ़ी, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश । बरामदगीः आई फोन 1 अदद व एंड्रोइड फोन 1 अदद



























Comments