एच्छिक ब्यूरों के प्रयास से 50 मामलों में से 21 मामलों का हुआ निस्तारण, 05 दंपति साथ साथ रहने को हुए राजी-*
अन्य खबरे Nov 05, 2023 at 06:50 PM , 240*एच्छिक ब्यूरों के प्रयास से 50 मामलों में से 21 मामलों का हुआ निस्तारण, 05 दंपति साथ साथ रहने को हुए राजी-*
पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में महिला एच्छिक ब्यूरों की बैठक आज दिनांक 05.11.2023 को पुलिस लाइन के सभागार में सम्पन्न हुयी। इस दौरान एच्छिक ब्यूरों के सदस्यो के समक्ष कुल 50 मामले प्रस्तुत हुए, ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से 20 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें मीरा/हरिन्द्र, शमशीदा/जमाल, अंजली/राहुल, नेहा/विशाल, नूरजहां/ननद सलमा तथा नेहा/गोपाल द्वारा आपसी मतभेद भुलाकर एक दूसरे के साथ खुशी-खुशी रहने को राजी हो गये। कुल 5 मामलों में अभियोग दर्ज करने का निर्णय किया गया है। 10 मामले पक्षकार की उदासीनता अथवा प्रार्थी पक्ष की इच्छा से बन्द कर दिए गए। अन्य मामलों के निस्तारण हेतु एच्छिक ब्यूरों की अगली तारीख 26.11.2023 दी गयी है। ब्यूरो की बैठक में अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, मौलवी अरशद महिला आरक्षी पुष्पा गुप्ता, सोनी सिंह, पूनम पाल मौजूद रही।



























Comments