*पेंशन प्राप्त कर रहे वरिष्ठ नागरिक अब घर बैठे ही आधार प्रमाणीकरण के फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त कर सकते है अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र*

अन्य खबरे , 289

लखनऊ।

*पेन्शनधारी अपने मोबाईल में जीवन प्रमाण फेस ऐप और आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल कर  स्वयं को  जीवन प्रमाण पत्र के लिए प्रमाणित कर सकते है इसके लिए  बैंक, पोस्ट ऑफिस या संबंधित कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है*

लखनऊ, 01  नवम्बर 2023: पेंशन प्राप्त कर रहे वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र आधार प्रमाणीकरण के फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया का प्रयोग कर प्रदान किया जा रहा है। इस प्रक्रिया से उन सभी वरिष्ठ नागरिकों को आसानी होगी जिनके अंगुलियों के निशान को कैप्चर करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था या जो किसी कारण से बैंक , डाक घर या संबंधित कार्यालय नहीं जा सकते है। ऐसे सभी लोग  अब आसानी से चेहरा प्रमाणीकरण प्रक्रिया से अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अपने घर पर ही अपने एंड्रॉयड मोबाईल की मदद से प्राप्त कर सकते है। इसके लिए अपने एंड्रॉयड फोन में  प्ले स्टोर से जीवन प्रमाण फेस ऐप और आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करना पड़ता है और चेहरा प्रमाणीकरण प्रक्रिया के माध्यम से स्वयं को प्रमाणित करना पड़ता  है।  विदित है की प्रत्येक वर्ष पेन्शनधारी को नवंबर महीने में अपने जीवन प्रमाण पत्र का नवीनीकरण जरूरी होता है ताकि पेंशन जारी रहे। 
इस प्रक्रिया के अंतर्गत पेन्शनधारी को स्वयं को या किसी अन्य व्यक्ति को जीवन प्रमाण फेस ऐप के माध्यम से ऑपरेटर के रूप में रजिस्टर करना होता है । रेजिस्ट्रैशन के दौरान संबंधित व्यक्ति को अपना आधार नंबर, मोबाईल नंबर और अपना मेल आईडी दर्ज करना होगा। सफलतापूर्वक ऑपरेटर का रेजिस्ट्रैशन पूरा करने के बाद पेन्शनधारी के प्रमाणीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। मोबाईल के स्क्रीन पर एक फॉर्म दिखेगा जिसमे  पेन्शनधारी से संबंधित मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा। इसके बाद मोबाईल के कैमरा के माध्यम से अपने चेहरे को प्रमाणित करना होगा। मोबाईल के स्क्रीन पर जो दिशानिर्देश आएगा उसका पालन करना होगा।  चेहरा प्रमाणीकरण के दौरान पेन्शनधारी को अपने आँख को उस समय झपकाना होगा जब प्रकाश सही मात्रा में हो और मोबाईल का कैमरा स्थिर हो। 
 यूआईडीएआई फेस ऑथेंटिकेशन को एक प्रक्रिया के रूप में उपयोग करता है जिसके द्वारा आधार नंबर धारक की पहचान सत्यापित की जा सकती है। एक सफल चेहरा प्रमाणीकरण पुष्टि करता है कि सत्यापन के लिए स्कैन किया जा रहा चेहरा उस चेहरे से मेल खाता है जिसे आधार नामांकन के समय आधार नंबर जनरेट करते समय लिया गया था। एक सफल चेहरा प्रमाणीकरण पुष्टि करता है कि आप वही हैं जो आप होने का दावा करते हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top