ललितपुर जनपद में ककरावल जलप्रपात के नजदीक 03 करोड़ रूपये की लागत से विभिन्न बुनियादी सुविधाआंे का होगा विकास -जयवीर सिंह
जनपत की खबर Nov 01, 2023 at 05:10 PM , 310लखनऊ: 01 नवम्बर, 2023
जनपद ललितपुर में ककरावल जलप्रपात के आसपास पर्यटन गतिविधियॉ बढ़ाने एवं देशी-विदेशी सैलानियों को आकर्षित करने के लिए अवस्थापना सुविधायें बढ़ाई जायेगी। इसके लिए लगभग 03 करोड़ रूपये का प्रस्ताव शासन को स्वीकृत के लिए भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही बुनियादी सुविधाओं के विकास का कार्य शुरू करा दिया जायेगा।
यह जानकारी आज यहां प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद ललितपुर में पर्यटन की दृष्टि से कई महत्वपूर्ण स्थल हैं। जिसमें ककरावल जलप्रपात भी शामिल है। बरसात के मौसम में इस जलप्रपात के आस-पास मनोरम दृश्य उत्पन्न होता है। इस प्रपात के आसपास हरियाली के साथ रमणीक प्राकृतिक स्थल भी हैं। इस प्रपात को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते रहते हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ाने तथा उन्हें जरूरी सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए प्रपात स्थल से करीब एक किमी0 दूरी पर बुनियादी सुविधायें सृजित करने का निर्णय लिया गया है।
श्री जयवीर सिंह ने बताया कि पर्यटन विभाग का ईको पर्यटन पर विशेष फोकस है। इसको ध्यान में रखते हुए ललितपुर में जल प्रपात के समीप पर्यटक सुविधाओं के विकास का निर्णय लिया गया है। जल प्रपात के समीप बुनियादी सुविधाओं के विकास से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। इससे स्थानीय लोगांे को रोजगार भी प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि पर्यटन सेक्टर में असीमित संभावनायें हैं। इसलिए राज्य सरकार पर्यटन सेक्टर के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जनपद में आवागमन की बेहतर सुविधायें उपलब्ध हैं। इसके साथ ही कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि पर्यटन विभाग ककरावल जलप्रपात से करीब एक किलोमीटर दूरी पर डेढ़ एकड़ में बुनियादी सुविधाओं का विकास करेगा। इसमें कार पार्किंग, गजिबो, कैफेटेरिया, बाउंड्रीवाल, वाच टावर, बेंचेज, साइनेज के अलावा शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। विभाग की यह कोशिश है कि यहां पर्यटक आएं तो उन्हें अपने वाहन खड़ा करने का स्थान मिले। साथ ही घूमने-फिरने, बैठने की व्यवस्था भी हो। पर्यटक आएंगे तो खाने-पीने का भी इंतजाम होना चाहिए। इसलिए कैफेटेरिया भी बनाया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।































Comments