सुल्तानपुर शहर में डीजे ने मचाया हाहाकार

अन्य खबरे , 669

■ *सुल्तानपुर शहर में डीजे ने मचाया हाहाकार !*
◆ बेलगाम  वाइब्रेटेड साउंड से हिल रहे दरवाजे-खिड़कियां, धड़क रहे दिल, कांप रहे लोग
■ प्रशासन और पुलिस पूजा समितियों की जिद के आगे सरेंडर।
■ मूर्ति विसर्जन यात्रा में दानवाकार डीजे ने कंपाई धरती।
■ नहीं नजर आ रहे कहीं केंद्रीय पूजा व्यवस्था के जिम्मेदार, पुलिस बनी मूकदर्शक।

*विलेन के रूप में "थर्ड डिग्री" दे रहे दैत्याकार डीजे*
#सुल्तानपुर#रात में चंद्र ग्रहण के समय जब शहर में मूर्ति अपने स्थान पर थी ।तब गुपचुप दर्जनों डीजे शहर के विभिन्न कोनों से दाखिल हुए और *तकरीबन रात 3:00 बजे डीजे बजाकर शहर के लोगों की नींद उड़ा दी* है।अचानक से सहमे लोगों ने जब घर की खिड़कियां खोलकर बाहर झांका तो बाहर थर्ड डिग्री देने के लिए दर्जनों को मौजूद पाया।दर्दनाक तरीके से डीजे संचालक *वाइब्रेशन भी छोड़ना*  शुरू कर दिए हैं। जिससे आसपास के हजारों घरों में *कंपन पैदा* हो गई है। यह स्थिति *भूकंप* जैसी है । डीजे संचालक मानो कोई पुरानी रंजिश निकालने शहर में आए हों। फिलहाल डीजे संचालकों की मनमानी बदस्तूर जारी है ।बीते वर्ष भी खूब कोहराम मचाया था । लेकिन जिला प्रशासन शीघ्र विसर्जन के करने के कारण मजबूरी में खामोश हो गया है!

Related Articles

Comments

Back to Top