लोक निर्माण राज्य मंत्री ने विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक किया।
हेडलाइंस Sep 13, 2023 at 08:55 PM , 256लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण राज्य मंत्री श्री बृजेश सिंह ने आज सर्किट हाउस सहारनपुर में माननीय विधायक श्री किरत सिंह जी, जनपद के मा० जनप्रतिनिधिगण एवं विभागीय अधिकारियों के साथ जिले में चल रहे विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक किया।
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेशभर में चल रहे गड्ढामुक्ति अभियान के तहत समस्त क्षेत्र के विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा कर मार्गों के मरम्मतीकरण एवं अनुरक्षण हेतु विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था निरंतर समृद्ध हो रही है।
उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण राज्य मंत्री श्री बृजेश सिंह ने इसी क्रम में सहारनपुर में निर्माणधीन "मां शाकुंभरी विश्विद्यालय" पहुँचकर किए गए निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निश्चित समय सीमा में पूर्ण कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।






























Comments