कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया
अन्य खबरे Sep 04, 2023 at 04:57 PM , 269लखनऊ । जिला प्रोबेशन अधिकारी, लखनऊ ने बताया है कि 04 सितम्बर 2023 को बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत लोक बन्धु श्री राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय, आशियाना एवं ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चिनहट, लखनऊ में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में चिकित्सालय में नवजात कन्याओं के मध्य बेबी किट वितरित करते हुए हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत जन्मोत्सव का उद्देश्य आम जनमानस में कन्याओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है। साथ ही किसी क्षेत्र में बालक/बालिका के भेदभाव जैसी कुरीति को समाप्त किया जाना व बालिकाओं को प्रत्येक स्तर पर सामान स्थान दिया जाना है। साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजना यथा-पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना(सामान्य),मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना(कोविड), बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी है। उक्त कार्यक्रम में डा0 अतुल वर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चिनहट, लखनऊ, डा0 नितेश, चिकित्सा शिक्षाधिकारी, ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चिनहट, लखनऊ, डा0 प्रियंका, परामर्शदाता एवं श्रीमती अर्चना सिंह, सेन्टर मैनेजर, वन स्टाप सेन्टर, लखनऊ तथा जिला प्रोबेशन कार्यालय के कार्मिक की उपस्थिति में आयोजन कराया गया।



























Comments