छठे पोषण माह का शुभारम्भ आज
अन्य खबरे Sep 04, 2023 at 04:53 PM , 183लखनऊ।
आज दिनांक 04 सितम्बर, 2023 को छठे पोषण माह (01 सितम्बर, 2023 से 30 सितम्बर, 2023) के शुभारम्भ के अवसर पर मा0 कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य एवं राज्यमंत्री मा0 श्रीमती प्रतिभा शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में हार्टफुलनेस सेन्टर लखनऊ में हिमालयन इन्स्टीट्यूट की निदेशक सुश्री समता बाखला, निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के उपनिदेश श्री जफर अहमद खान, हार्टफुलनेस इन्टीट्यूट बाबू जी मेमोरियल आश्रम से सुश्री शालिनी मेहरोत्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार साथ ही समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाए एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने प्रतिभाग किया। उक्त कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश कुमार द्वारा लिखित विभागीय दिग्दर्शिका पुस्तिका का विमोचन मा0 मंत्रीगणों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी ने नारी की महिमा मंडन का वर्णन करते हुए ‘‘नारी तुम केवल श्रद्धा हो, विश्वास रजत नग-पग तल में पीयूष स्त्रोत सी बहा करों, जीवन के सुन्दर समतल में ‘‘ कविता में जो महाकवि श्री जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित है के माध्यम से नारी की महानता का वर्णन किया है। राज्यमंत्री जी ने आंगनगाड़ी केन्द्र में पढ़ने वाला प्रत्येक बच्चा अत्मनिर्भर भारत की नींव है।
इसी क्रम में मा0 कैबिनेट मंत्री जी ने पोषण को बढावा देने वाली श्री अन्न पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा जनपद लखनऊ में मोबाइल वैन के रूप में आंगनबाड़ी केन्द्र को हरी झन्डी दिखा कर रवाना किया तथा उक्त नवाचार कार्य के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार की सराहना की। मा0 मंत्री जी ने पोषण माह के दौरान स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा में भाग लेने वाले बच्चों क लिए पुरस्कार देने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये, इसके साथ ही मेरे देश कार्यक्रम के माध्यम से जनमानस को संस्कार देने की बात कही। मा0 कैबिनेट मंत्री जी द्वारा प्रधानमंत्री जी का 02 मिनट का उद्बोधन प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र पर प्रसारित करने के निर्देश दिये उनके अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकत्री एक दिव्यजननी है, वह यशोदा मॉ के रूप में बच्चे का पालन पोषण करें, जिससे बच्चा बड़े होकर कुपोषण रूपी राक्षस का संहार कर सकें।
जनपद लखनऊ में नवाचार के रूप में मा0 प्रधानमंत्री जी के दिशा निर्देश के अन्तर्गत न्यूट्रीशन मॉनीटर नियुक्त किये गये है, कुपोषण को मिटाने हेतु कुपोषण पर वार, लखनऊ है तैयार का नारा दिया गया है तथा जनपद लखनऊ की समस्त परियोजना के आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को प्रमाण पत्र के साथ-साथ एप्रेन दिये गये तथा जनपद लखनऊ की पोषण ट्रैकर पर शतप्रतिशत फीड़िग करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को पुरस्कृत किया गया।



























Comments