खण्ड विकास अधिकारियों की कार्यशाला इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 04 सितम्बर को आयोजित होगी.

जनपत की खबर , 300

प्रदेश में विकास कार्यों में  और अधिक धार देने की तैयारी 

प्रदेश  के समस्त खण्ड विकास अधिकारी कार्यशाला में करेंगे प्रतिभाग

कार्यशाला  की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य  करेंगे

कार्यशाला  के भव्य आयोजन की, की जा रही है व्यापक स्तर पर तैयारियां 

ग्राम्य विकास आयुक्त श्री जी एस प्रियदर्शी ने आज तैयारियों का लिया जायजा।

लखनऊ:2, सितम्बर 2023


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व, निर्देशन व अध्यक्षता में आगामी 04 सितम्बर 2023को प्रदेश के सभी खण्ड विकास अधिकारियों  की लखनऊ में आयोजित  होने  जा रही कार्यशाला को भव्य स्वरूप देने व सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान  के मार्स हाल में आयोजित होने वाली कार्यशाला को सफल बनाने के लिए ग्राम्य विकास आयुक्त श्री जी एस प्रियदर्शी ने शनिवार  को ग्राम्य विकास विभाग के उच्चस्तरीय व प्रमुख अधिकारयो व  अन्य सम्बंधित के साथ इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में 4 सितम्बर को आयोजित होने वाली कार्यशाला के सम्बन्ध  में उन्होंने   सीटिंग अरेंजमेंट्स, खान-पान,  व अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर अधीनस्थ अधिकारियों के साथ गहन विचार विमर्श किया।

 उन्होंने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य प्रदेश में विकास कार्यों में और अधिक धार देना है।उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिए हैं कि यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश  के समस्त 826  विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारी कार्यशाला में  अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें।

कार्यशाला के आयोजन के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए श्री  केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि  गांव -गरीब के लिए संचालित विभिन्न विकास व लाभार्थीपरक योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु
खण्ड विकास अधिकारियों को महत्वपूर्ण जानकारी  दी जायेगी और  योजनाओ को धरातल पर उतारने  के सम्बन्ध में ग्राउण्ड रियलिटी का पता करते हुये सुझावों का भी आदान प्रदान होगा।समाज के अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्तियों को सरकार की ग्रामोन्मुखी योजनाओं का  सरलता व आसानी से लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा होगी तथा नवाचार करने के लिए प्रेरित किया जायेगा। प्रत्येक शुक्रवार को प्रत्येक विकासखण्ड की दो ग्राम पंचायतों  में आयोजित की जा रही ग्राम चौपालों को और अधिक सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने, तथा मण्डल स्तर आयोजित हो रहे ब्लाक प्रमुख व खण्ड विकास अधिकारियों के सम्मेलनो   से प्राप्त फीड बैक को भी साझा किया जायेगा।  महिला स्वावलंबन व सशक्तीकरण के साथ -साथ मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण व मुख्यमंत्री आवास योजना -ग्रामीण के बारे में  उल्लेखनीय व उत्कृष्ट कार्य करने वाले खण्ड विकास अधिकारियों 
के अनुभवों को भी साझा किया जायेगा। कार्यशाला में विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, आकांक्षात्मक विकास खण्डों, सोशल आडिट एवं कोर्ट  आदि के बारे मे‌ चर्चा की जायेगी 

Related Articles

Comments

Back to Top