विशेष शिविर में पहले दिन आये 12 आवेदन, शमन मानचित्र के 04 प्रकरण हुये स्वीकृत

जनपत की खबर , 268

लखनऊ।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर दिनांक-01.09.2023 से 15.09.2023 तक प्राधिकरण भवन में लगेगा कैम्प 
लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा जन सामान्य की सहूलियत के लिए आज दिनांक-
01.09.2023 से 15 दिवसीय विशेष शिविर की शुरूआत की गयी। इस शिविर में शमन मानचित्रों के निस्तारण के साथ ही भूखण्डों को समेकित अथवा उप-विभाजन के लिए भी आवेदन प्राप्त किये जाएंगे। इसके अलावा अनियोजित क्षेत्र में मुख्य मार्गों पर प्रस्तावितध्शमन मानचित्रों का निर्धारित नियम व शर्तों के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। 
मुख्य नगर नियोजक के0के0 गौतम ने बताया कि उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में प्राधिकरण भवन के भूतल स्थित कमेटी हाॅल में विशेष शिविर आयोजित किया गया, जोकि दिनांक-15.09.2023 तक जारी रहेगा। शुक्रवार को कैम्प के पहले दिन कुल 12 आवेदन प्राप्त किये गये, जिनमें से 10 प्रकरण शमन मानचित्र के थे, जबकि दो प्रार्थना पत्र एक से अधिक भूखण्डों को समेकित किये जाने के सम्बंध में थे। इसमें  नियमानुसार कार्यवाही करते हुए शमन मानचित्र के 04 प्रकरण स्वीकृत किये गये, जिससे प्राधिकरण को लगभग 60 लाख रूपये की आय होगी। वहीं, शमन मानचित्र के शेष प्रकरणों में कार्यवाही प्रचलित कर दी गयी है। इसके अलावा भूखण्डों को समेकित किये जाने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र देने आये लोगों को कैम्प में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा नियम व शर्तों की पूरी जानकारी दी गयी। जिस पर आवेदकों ने एक सप्ताह के अंदर मानचित्र जमा करने की बात कही है। 
उन्होंने बताया कि इस 15 दिवसीय शिविर में समस्त सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी एक ही पटल पर उपस्थित रहेंगे तथा जन सामान्य द्वारा प्राप्त कराये जाने वाले प्रार्थना पत्रों का समयबद्व तरीके से निस्तारण सुनिश्चित कराएंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top