केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के आवास पर हुई हत्या मामले में हुआ खुलासा.
जनपत की खबर Sep 01, 2023 at 08:50 PM , 235लखनऊ।
जुआ और शराब का नशा बना काल,जुए में हारने के बाद हुआ विवाद ,विनय को आरोपियों ने गोली मारी,मंत्री के बेटे की पिस्टल बरामद !!
मंत्री पुत्र घटना के दौरान दिल्ली में था,पुलिस ने पुष्टि की !!
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ
थाना ठाकुरगंज व सर्विलांस टीम ( प ) की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 01.09.2023 को पंजीकृत हत्या के मुकदमें का त्वरित एवं सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, घटना में
प्रयुक्त एक अदद पिस्टल .32 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 32 बोर बरामद ।
feat-01.09.2023
प्रथम सूचना रिपोर्ट के अनुसार घटना क्रमः- वादी विकास श्रीवास्तव पुत्र ज्ञानेन्द्र कुमार श्रीवास्तव नि0 कन्हैया माधोपुर वार्ड बेगरिया फरीदीपुर थाना ठाकुरगंज लखनऊ ने लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि आज दिनांक 01.09.2023 को समय लगभग 02.00 से 02.50 बजे के बीच बेगरिया ठाकुरगंज में विकास किशोर जी के आवास पर 1 अजय रावत 2-अंकित वर्मा 3- शमीम उर्फ बाबा रहते है। उस समय मेरा भाई विनय श्रीवास्तव भी वही था। रात में कोई झगडा झड़प हुयी है, जिसमें मेरे भाई विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या की गयी है।
उक्त तहरीर के आधार पर थाना ठाकुरगंज पर मु0अ0सं0 602/2023 धारा 302 भादवि बनाम अभियुक्तगण 1. अजय रावत पुत्र सुरेश रावत निवासी बेगरिया बालाजी मंदिर थाना दुबग्गा लखनऊ 2. अंकित वर्मा पुत्र सरजू प्रसाद निवासी 441/4/309 बर्रा रोड पुराना तोपखाना बालागंज थाना ठाकुरगंज लखनऊ 3. शमीम पुत्र मेहदी निवासी सीते बिहार कालोनी दुबग्गा थाना दुबग्गा लखनऊ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
कृत कार्यवाही :- घटना की सूचना प्राप्त होते ही सभी वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा घटना स्थल का भौतिक निरीक्षण किया गया
और क्राइम सीन को सुरक्षित करते हुए फिंगर प्रिन्ट यूनिट, फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड के द्वारा घटना का वैज्ञानिक विधियों के
अनुसार परीक्षण किया गया।
उपरोक्त घटना की विवेचना प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज को सुपुर्द करते हुए श्री राहुल राज पुलिस उपायुक्त पश्चिमी के द्वारा श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी एवं श्री सुनील कुमार शर्मा एसीपी चौक के नेतृत्व में चार टीमों का गठन करते हुए घटना के त्वरित एवं सफल निस्तारण हेतु कार्यवाही प्रारम्भ करायी गयी।
घटना स्थल से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल, पिस्टल, एक खोखा कारतूस फोरेंसिक टीम के द्वारा विवेचक की उपस्थिति में बरामद किया गया। जिसे मौके पर सर्व मोहर करते हुए विधि विज्ञान प्रयोगशाला महानगर लखनऊ भेजा जा रहा है। घटना स्थल से बरामद आला कत्ल ( पिस्टल) से फील्ड यूनिट के द्वारा फिगर प्रिन्ट एकत्र किये गये है। बरामद आलाकत्ल .32 बोर पिस्टल आशु उर्फ विकास किशोर की है।
प्रथम सूचना रिपोर्ट में नामित 1. अजय रावत पुत्र सुरेश रावत निवासी बेगरिया बालाजी मंदिर थाना दुबग्गा लखनऊ 2. अंकित वर्मा पुत्र सरजू प्रसाद निवासी 441 /4/309 बर्रा रोड पुराना तोपखाना बालागंज थाना ठाकुरगंज लखनऊ 3. शमीम उर्फ बाबा पुत्र मेहदी निवासी सीते बिहार कालोनी दुबग्गा थाना दुबग्गा लखनऊ को हिरासत में लेकर पूछताछ प्रारम्भ की गयी तो ज्ञात हुआ कि घटना के पूर्व विकास किशोर उर्फ आशु के घर में मृतक विनय, नामि आरोपियों अजय रावत, अंकित वर्मा व शमीम उर्फ बाबा एवं 02 अन्य सौरभ रावत एवं अरुण प्रताप सिंह उर्फ बन्टी के साथ जुआ खेल रहा था। जुआ खेलने के पूर्व इन लोगों ने शराब भी पिया था। जुआ खेलने के क्रम में मृतक विनय श्रीवास्तव लगभग 12,000/- रुपये हार गया था। कुछ समय बाद अंकित वर्मा, अजय रावत व शमीम के कहने पर जुए का खेल बन्द हो गया और सौरभ रावत एवं अरुण प्रताप सिंह उर्फ बन्टी जुए में प्राप्त रकम को लेकर वहाँ से चले गये। विनय इस बात को लेकर अजय, अंकित व शमीम से नाराज हो गया और कहने लगा कि तुम लोगों ने प्लानिंग के तहत गेम बन्द करा दिया और सौरभ रावत एवं अरुण प्रताप सिंह उर्फ बन्टी को यहा से हटा दिया है। तुम लोगों के कारण मै पैसा हार गया हूँ। यदि गेम चालू रहता तो मै पैसा वापस जीत जाता । इस बात को लेकर आपस में वाद-विवाद होने लगा। अंकित, अजय व शमीम मृतक विनय द्वारा लगाये गये आरोप को लेकर उत्तेजित होकर मृतक विनय से हाथापाई करने लगे। जिससे मृतक की शर्ट की बटन टूट गया व उसकी शर्ट फट गयी। खीचा तानी एवं मारपीट के दौरान मृतक विनय का शर्ट शरीर से अलग हो गया। इस पर विनय आक्रोशित हो गया कि तुम तीनों मिल गये हो और मेरे दुश्मन हो । वाद-विवाद ज्यादा बढ़ गया तब बेड पर तकिये के नीचे रखी हुयी विकास किशोर उर्फ आशू की लाइसेंसी पिस्टल को झपट कर अंकित ने निकाल लिया और अंकित वर्मा, अजय रावत एवं शमीम उर्फ बाबा ने मिलकर विनय श्रीवास्तव को पकड़कर पिस्टल से उसके माथे पर गोली मारकर हत्या कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इन तीनों अभियुक्तों ने घटना क्रम को समान रुप से स्वीकार किया है। सीसीटीवी चेकिंग टीम को घटना स्थल वाले घर में लगे सीसीटीवी फुटेज से यह साक्ष्य प्राप्त हुये है कि उपरोक्त घटना के समय मृतक विनय को लेकर कुल 04 लोग (अजय रावत, अंकित वर्मा, शमीम व मृतक विनय) वहाँ पर मौजूद थे। घटना के कुछ ही समय पहले सौरभ रावत एवं अरुण प्रताप सिंह उर्फ बन्टी वहाँ से जा चुके थे।
मुकदमा उपरोक्त में पुलिस टीम व विवेचक द्वारा उपरोक्त नामित तीनों अभियुक्त 1- अजय रावत 2- अंकित वर्मा 3- शमीम को उनका जुर्म बताते हुए उन्हे नियमानुसार अन्तर्गत धारा 302 भादवि में गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त/बरामद आला कत्ल .32 बोर पिस्टल जो विकास किशोर उर्फ आशु की है, के लाइसेंस निरस्तीकरण के सम्बन्ध में नियमानुसार यथापेक्षित कार्यवाही की जायेगी। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण:-
1. अजय रावत पुत्र सुरेश रावत निवासी बेगरिया बालाजी मंदिर थाना दुबग्गा लखनऊ उम्र 32 वर्ष ।
2. अंकित वर्मा पुत्र सरजू प्रसाद निवासी 441 /4/309 बर्रा रोड पुराना तोपखाना बालागंज थाना ठाकुरगंज लखनऊ उम्र 27 वर्ष
3. शमीम पुत्र मेहदी निवासी सीते बिहार कालोनी दुबग्गा थाना दुबग्गा लखनऊ उम्र 21 वर्ष
बरामदगी का विवरण:-
1- घटना में प्रयुक्त एक अदद पिस्टल .32 बोर
2-01 अदद खोखा कारतूस 32 बोर
3-01 अदद डीबीआर सीसीटीवी
4- ताश के पत्ते 52 अदद
5- 2000/- रुपये
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण:-
1- प्रभारी निरीक्षक श्री विकास कुमार, थाना ठाकुरगंज लखनऊ । 2- अति0नि0 श्री अजय कुमार, थाना ठाकुरगंज लखनऊ।
3- व0उ0नि0 श्री अशफाक अहमद, थाना ठाकुरगंज लखनऊ।
4- उ0नि0 श्री परवेज अंसारी, थाना ठाकुरगंज लखनऊ। 5- उ0नि0 श्री कर्ण प्रताप सिंह, थाना ठाकुरगंज लखनऊ ।
6- हे0का0 गोपाल गिरि, थाना ठाकुरगंज लखनऊ।
7- हे0का0 उदय यादव, थाना ठाकुरगंज लखनऊ । 8- का0 नाहर सिंह, थाना मलिहाबाद लखनऊ ।
9- का) वीरेन्द्र कुमार, थाना ठाकुरगंज लखनऊ।
10- का0 नरेन्द्र कुमार, थाना ठाकुरगंज लखनऊ।
11 का शिवम सिंह, थाना ठाकुरगंज लखनऊ।
12- सर्विलांस टीम डीसीपी पश्चिमी लखनऊ।































Comments