*CM योगी/अटल आवासीय विद्यालय कार्यक्रम...*
हेडलाइंस Sep 01, 2023 at 12:05 PM , 216लखनऊ।
आज एक शुभारंभ हो रहा है,श्रद्धेय अटल जी को श्रद्धांजलि है व दीनदयाल जी के अंत्योदय क सिद्धांत का प्रयोग है
उत्तरप्रदेश सरकार अटल आवासीय विद्यालय पहले चरण मे 18 कमिश्नरी मे शुरु हो रहा है,इसका विधिवत उद्घाटन होगा,इससे पूर्व जो टीम हिस्सा बनेगी उससे संवाद का कार्यक्रम है
कोरोना काल मे जिन बच्चो ने अभिभावक को खोया है उनके लिए हमने बाल सेवा योजना शुरु की उन्हे भी इसमे प्रवेश का लाभ दिया जायेगा
अटल जी कहा करते थे आदमी न बड़ा होता है न छोटा होता है,आदमी सिर्फ आदमी होता है, श्रमिक राष्ट्र का निर्माता है,अपनी मेहनत पसीने से राष्ट्र के निर्माण मे सहयोग देता है,लेकिन उसकी जिंदगी खाना बदोश होती है,आज यहाँ कल कही और होगा,उसके पीछे उसके बच्चे भी ऐसे ही सफर करते है,उनके बच्चो के लिए ये अटल आवासीय विद्यालय होगा
यहाँ से निकला छात्र छ वर्ष बाद जब बाहर निकलेगा तो,एक स्ववलंबी आत्मनिर्भर होकर निकले यही लक्ष्य है,हमको लकीर का फकीर नही बनना है, हमको अभिनव प्रयोग करना होगा..!!
हमारी समस्या यह है कि हर व्यक्ति दूसरे पर निर्भर हो जाता है,सरकार संस्थान तो निर्माण करवा देती है,सुविधा देती है,लेकिन उसका उपभोग करने वाले पानी की टोंटी बंद नही करते,यह कहने का आशय है,उपभोग करने वालो को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए..
बिल्डिंग बहुत भव्य बनी हो लेकिन उसकी देखरेख,रख रखाव के लिए जिम्मेदारी होनी चाहिए..भवनो पर पेड़ उग आते है...ऐसे ही भवन खंडहर हो जाते है..!!
समाज समृद्धि की ओर तभी अग्रसर होगा जब स्ववलंबी आत्मनिर्भर होगा..साथ मे अनुशासन आवश्यक है, अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर ना हो..!!
आप अच्छा करेंगे तो लोगो के सामने उदाहरण स्थापित होगा..
शैक्षिक कैलेंडर वर्ष के पहले जारी हो जाना चाहिए..!!
कभी खेलकूद निबंध व अन्य प्रतियोगिताएं होनी चाहिए,तभी आप नया दे पाएंगे...देश समाज मे क्या घटित हो रहा है,व शासन की नई योजनाए क्या है,इसकी जानकारी होना आवश्यक होनी चाहिए..छात्रों को लाइब्रेरी की ओर प्रेरित करना चाहिए..
आवासीय कैम्पस मे राष्ट्रीय धार्मिक पर्वो पर प्रधानाचार्य अध्यापक को बच्चो को एक भाषण देकर जानकारी देना चाहिए..!!
इस योजना के अगले चरण मे इसका विस्तार होगा,बचे हुए 57 जनपदो मे भी इस आवासीय विद्यालय का निर्माण होगा,इसमे सामान्य बच्चों का भी प्रवेश किया जायेगा...
आपका चयन निष्पक्ष शुचिता पूर्ण तरीके से हुआ है,इसी अपेक्षा के साथ आप को भी अपनी सेवा देनी होगी..!!
आप की ट्रेनिंग पूर्ण होने के बाद आपकी जिम्मेदारी पठन पाठन पाठ्यक्रम को तय करने की होगी
आपके कैम्पस मे आध्यात्मिक महत्व वाले पेड़ पौधों को होने चाहिए,छायादार वृक्षों फलदार वृक्षों को भी लगाना चाहिए,कैम्पस स्वच्छ हो,नशामुक्त हो इसका प्रयास करना होगा..!!
कैम्पस मे गुरुकुल जैसी परम्परा को आगे बढ़ाने का कार्य करना चाहिए,इससे आने वाली पीढ़ी का कल्याण होगा..!!






























Comments