हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े आतंकी को यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार
अन्य खबरे Aug 03, 2023 at 05:23 PM , 168लखनऊ।
हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा आतंकी, यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार उ.प्र. शासन एवं DGP सर के निर्देशन में ADG ATS के पर्यवेक्षण में ASP W की
सहारनपुर टीम ने प्राप्त की एक बड़ी सफलता।
एटीएस उत्तर प्रदेश को सहयोगी एजेंसी से आसूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति अहमद रजा उर्फ शाहरूख
उर्फ मोहीउद्दीन, जो ग्राम मिलक गुलड़िया पोस्टर खड़ा थाना मूढा पाडे, जनपद-मुरादाबाद, उ.प्र. का निवासी,
सोशल मीडिया के माध्यम से आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन व पाकिस्तान के आतंकी हैडलर्स के लगातार सम्पर्क में है वह पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान जाकर आतकी कमाएको ट्रेनिंग लेकर भारत में आतंकी घटना कारित
करने का मंसूबा बना रहा है।
एटीएस फील्ड इकाई सहारनपुर द्वारा उपरोक्त आसूचना को तकनीकी व भौतिक रूप से विकसित कर संदिग्ध
व्यक्ति अहमद रजा से दिनांक 03.08.23 को विस्तृत पूछताछ की गयी व उसके मोबाइल का प्राथमिक अवलोकन किया गया। मोबाइल की गैलरी में हथियारों की फोटोज, चैट के स्क्रीन शॉट व जिहादी वीडियो संचित मिले, जिनके सम्बंध में अहमद रजा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया और अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इस सम्बंध में थाना-एटीएस, लखनऊ पर मु.अ.स.- 08/2023, अतर्गत् धारा-1210/123] भादवि व
13/18/18/38/39 विधि विरुद्ध (निवारण) अधिनियम 1967 पक्षकृत कर अभियुक्त अहमद रजा को गिरफ्तार कर लिया गया।
प्राथमिक पूछताछ विवरण:
• अहमद रजा, पाकिस्तान व अफगानिस्तान ने लड़ रहे विभिन्न जिहादी संगठन के मुजाहिदीनों से प्रभावित है
और उनकी जिहादी सोच और कार्यवाहियों पर बहुत विश्वास करता है।
• आहमद ने हिन्दुस्तान में काफिरों के काफिर सरकार के खिलाफ जिहाद करके जम्हूरियत की सरकार को हटाकर शरिया कानून लाने को अपनी जिन्दगी का मकसद बना लिया था।
• इसके लिए वह हिजबुल मुजाहिदीन पीर पंजाल तंजीम से जुड़े हुए सीनियर मुजाहिद साथी फिरदौस, निवासी-
अन्तनाग जम्मू & कश्मीर से लगातार सम्पर्क में था। फिनदीस नही इसे हिजबुल मुजाहिदीन पीर पंजाल में शामिल होने की चैयत () दिलवाई थी।
D
हिन्दुस्तान में जिहाद करने एवं अपनी तंजीम को मजबूत बनाने के लिए इसे अपने सीनियर मुजाहिद साथियों
(अमीरी) से ये हिदायत मिली थी कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जिहादी बनाकर अपनी तजीम से जोड़े।
• इसके लिए अहमद रजा लोगों से मिलकर और सोशल मीडिया के जरिए HIM में जुड़ने की दावत देता था और
लोगों में हिंसात्मक जिहाद भरने के लिए सोशल मीडिया में जिहादी वीडियो पोस्ट करता था।
• अपने मुजाहिद] साथियों फिरदौस व पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर के कहने पर अहमद दो बार श्रीनगर, अनंतनाग जम्मू & कश्मीर हथियारों की ट्रेनिंग लेने गया था।
• अपने आतंकी मसूबों को पूरा करने के लिए ये अहसान गाजी की मदद से अफगानिस्तान जाकर बद्री कनाड़ी बनना चाहता था।
• अहमद रजा ने कहा कि वो भारत के संविधान और सरकार को नहीं मानता, और विश्वास करता है कि एक न
एक दिन हिन्दुस्तान में भी शरिया लागू होगा।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर PCR में लेने एवं मोबाइल फोन के डेटा एक्सट्रैक्शन हेतु FSL से संपर्क कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा जाएगी। जम्मू कश्मीर के फिरदौस की शिनाखत एवं गिरफ्तारी के भी प्रयास UP ATS करेगी।
बरामदगी
02 अदद मोबाइल फोन, 3 अदद सिम व 1220 रुपए नकद विवरण अभियुक्त
अहमद रजा उर्फ शाहरुख उर्फ मोहीउद्दीन पुत्र फिरासत हुसैन
निवासी ग्राम गुलडिया पोस्ट काकरखेडा, थाना गूढा पांडे, जनपद मुरादाबाद, उ०प्र०



























Comments