कृषि विभाग के जनपद स्तरीय कार्मिकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण
अन्य खबरे Aug 02, 2023 at 06:48 PM , 173लखनऊ । उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया कि 01 अगस्त से 02 अगस्त 2023 तक द मिलियन फामर्स स्कूल (किसान पाठशाला) खरीफ 2023 के अन्तर्गत कृषि विभाग के जनपद स्तरीय कार्मिकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संयुक्त कृषि निदेशक, लखनऊ मण्डल लखनऊ श्री डी0पी0 सिंह की अध्यक्षता में कृषि भवन स्थिति प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। जिला कृषि अधिकारी, श्री तेग बहादुर सिंह द्वारा अध्यक्ष महोदय का बुके दे कर स्वागत किया गया एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
जिला कृषि अधिकारी, द्वारा प्रशिक्षण में आये कार्मिकों को दलहन एवं तिलहन खेती के बारे में एवं उत्पादकता बढाने हेतु विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया गया। जिससे किसानों की आय में बढोत्तरी हो सके। जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्री विनय सिंह, द्वारा कीट-रोग/व्याधियों के नियंत्रण हेतु प्रशिक्षण में आये कार्मिकों को ट्राइकोडर्मा एवं ब्यूबेरिया बैसियाना के प्रयोग एवं बीज शोधन के बारे मंे किसान पाठशाला में प्रतिभाग करने वाले कृषकांे को जागरूक करने हेतु जानकारी दी गयी। श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, लखनऊ के द्वारा यंत्रीकरण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। श्री सुरेश कुमार राजपूत, सलाहकार, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, द्वारा श्री अन्न में मडुआ/रागी,सॉवा कोदों, कंगनी के खेती के बारे में विस्तृत जानकारी एवं उनसे बनने वाले उत्पादों का मूल्य सम्वर्धन कर अधिक आय अर्जित करने के बारे मेें जानकारी दी गयी। सहायक निदेशक मत्स्य, श्री महेश चौहान, द्वारा मछली उत्पादन कर कृषकों की आय बढाने के बारे मंे विस्तृत जानकारी दी गयी। श्री डी0पी0सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक लखनऊ मण्डल लखनऊ द्वारा विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं क्षेत्रीय कर्मिकों को नवीन वैज्ञानिक तकनीकी के माध्यम से कृषि कार्यक्रमों को कृषकों तक पहुॅचाने हेतु अनुभव साझा किये गये। डा0 दीपक राय, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, के द्वारा प्राकृतिक खेती (गौ- आधारित) के बारे में जानकारी दी गयी।
द्वितीय दिवस 02 अगस्त 2023 को श्री ए0के0दुबे, वरिष्ठ वैज्ञानिक/अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा खरीफ फसलों की समसामायिक जानकारी दी गयी। श्री बैजनाथ सिंह, जिला उद्यान अधिकारी, द्वारा उद्यान विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। डा0 अतुल कुमार अवस्थी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा पशुपालन विभाग में संचालित योजनाओं की जानकाकरी दी गयी। श्री अशोक कुमार गौतम, सहायक निदेशक, मृदा परीक्षण/कल्चर (क्षेत्रीय भूमि परीक्षण)प्रयोगशाला द्वारा मृदा परीक्षण एवं जैव उर्वरक के बारे में बताया गया। श्री विपिन कुमार शुक्ला, जिला समन्यवक द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। श्री सुरेश कुमार राजपूत, सलाहकार रा0खा0सु0 मिशन द्वारा कृषक उत्पादक संगठन (एफ0पी0 ओ0) के बारें में विस्तृत रूप से बताया गया। श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी गयी। उक्त कार्यक्रम में समस्त वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए, अवर अभियन्ता एवं समस्त कार्मिक उपस्थित रहें।
अन्त में श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी द्वारा द मिलियन फामर्स स्कूल (किसान पाठशाला) खरीफ 2023 के प्रशिक्षण कार्यक्रम में आये अधिकारियों एवं कार्मिकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गयीं।



























Comments