दबंगों ने युवक को अगवा कर पीटा

अन्य खबरे , 281

लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र अन्तर्गत सेक्टर-जी में शुक्रवार को पुराने विवाद में हथियार लैश दबंगों ने एक युवक को अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपितों ने उसकी पिटाई कर अधमरा कर दिया। उसे मरा समझकर आरोपित उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकले। हालांकि पुलिस कंट्रोल रूम पर युवक के अगवा होने की सूचना पर हडकंप मच गया। वहीं उसकी खोजबीन में निकले परिजनों ने उसे गंभीर हालत में लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद परिजनों ने आशियाना थाने में लिखित शिकायत देते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। बंगली गली निवासी प्रियाशुं कनौजिया शुक्रवार दोपहर पावर हाउस चौराहे पर भाई उज्जवल के साथ सेक्टर जी के समीप एक निजी स्कूल के पास खड़ा था।

आरोप है कि इसी बीव सोनू रावत उर्फ चाउमीन अपने साथी अभिषेक उर्फ बाघा, वरुण, अभिषेक, दिलीप पाठक, सुभाष और 10 अज्ञात के संग बाइक से आया। इसके बाद दबंग हथियार लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध किए जाने पर आरोपितों ने दोनों भाई की पिटाई कर उज्जवल को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। उसके बाद प्रियांशु ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी।

प्रियांशु ने बताया कि परिजनों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर उज्जवल के अगवा होने की सूचना दी। इस पर पुलिस महकमें हड़कम्प मच गया। इसके बाद उज्जवल की तलाश में पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुट गई। परिजनों ने बताया कि लगभग एक घंटे बाद उज्जवल को रिश्तेदार सौरभ मरणासन्न हालत में घर लेकर आया। इसके बाद उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने पर उज्जवल ने बताया कि आरोपितों ने उसे एक कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा था।

इस दौरान उसका मोबाइल और जेब में पड़े 600 रुपये भी छीन लिए गए। तो वहीं हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उज्जवल को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। आशियाना कार्यवाहक प्रभारी राजेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रियांशु की लिखित शिकायत पर 8 नामजद समेत 10 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि सोनू रावत उर्फ़ चाउमीन के खिलाफ आशियाना थाने में कई अपराधिक मुकदमें दर्ज है। 

Related Articles

Comments

Back to Top