बृजभूषण शरण के यौन उत्पीड़न का मामला एमपी एमएलए अदालत को सौंपा

हेडलाइंस , 322

नई दिल्ली।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने बृजभूषण शरण के यौन उत्पीड़न का मामला एमपी एमएलए अदालत को सौंपा है. यह मामला 27 जून को सूचीबद्ध किया गया है.एसीएमएम ने मामले में कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग करने वाले पहलवानों की अर्जी पर सुनवाई की थी. कोर्ट ने इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी. अर्जी पर सुनवाई के लिए 27 जून की तिथि पहले से निर्धारित है.

ACMM हरजीत सिंह जसपाल की अदालत बृजभूषण सिंह के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने पर सुनवाई करेगी राउज़ एवेन्यु कोर्ट चार्जशीट पर संज्ञान लेने पर 27 जून को दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी. दिल्ली पुलिस ने 6 बालिग महिला रेसलरों की शिकायत पर चार्जशीट दाखिल किया है.

दिल्ली पुलिस ने राउज़ एवेन्यू कोर्ट में 15 सौ पेज की चार्जशीट दाखिल किया है. 6 महिला पहलवनों ने कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था.

Related Articles

Comments

Back to Top